गर्भपात के बाद पीरियड कब शुरू हुआ?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 12:31

गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है? | Abortion Ke Baad Period Kab Hota Hai | Periods after Abortion in Hindi

गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है, इसका जवाब हर महिला के लिए अलग हो सकता है। मेडिकल अबॉर्शन (दवाओं से किए गए गर्भपात) के बाद 4 से 8 हफ्ते के बीच में पीरियड्स आ सकते हैं। अगर मिसकैरेज (खुद से होने वाला गर्भपात) हुआ है, तो भी पीरियड्स आने में करीब 8 हफ्ते तक का समय लग सकता है।

सर्जरी से अबॉर्शन करवाया है, तो 6 हफ्ते में पीरियड्स आ सकते हैं। मतलब गर्भपात के बाद कम-से-कम चार हफ्ते और अधिक-से-अधिक आठ हफ्ते में पीरियड्स हो सकते हैं।

तो रिसर्च पेपर के आधार पर बताएं कि गर्भपात के कितने दिन बाद पीरियड आता है, तो इस सवाल का जवाब चार से आठ हफ्ते है। अगर 8 हफ्ते के बाद भी पीरियड्स न आएं, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। अब आगे हम बताएंगे कि गर्भपात के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए।

गर्भपात के कितने दिन बाद संबंध बनाने चाहिए? | Abortion Ke Kitne Din Baad Sambhog Karna Chahiye

एबॉर्शन व मिसकैरेज के बाद महिला व उनके पार्टनर के मन में ख्याल आ सकता है कि गर्भपात के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए। जैसे ही महिला पार्टनर अपने आप को पूरी तरह से सेक्स लाइफ शुरू करने के लिए तैयार समझे, तब से गर्भपात के बाद संबंध बनाए जा सकते हैं।

कम-से-कम एक हफ्ते तक गर्भपात के बाद शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस दौरान महिला की योनि से रक्तस्राव होता है, इसलिए संबंध बनाने से बचना ही समझदारी है।

भले ही गर्भपात के एक हफ्ते बाद संबंध बनाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों पार्टनर का सहज महसूस करना जरूरी है। अगर महिला पार्टनर का मन न हो, तो कुछ और समय तक रुकें। साथ ही संबंध बनाते समय हमेशा कॉन्ट्रासेप्टिव यानी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करें, इससे आगे गर्भधारण करने और यौन संचारित बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

ध्यान रखें कि गर्भपात के तुरंत बाद गर्भधारण नहीं करना चाहिए। महिला के शरीर को रिकवर होने के लिए समय की आवश्यकता होती है। ऐसा न करने पर होने वाली गर्भावस्था में भी जटिलताएं हो सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info