गर्भनिरोधक गोली कितनी बार ले सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 17:00

कितनी बार कर सकते हैं गर्भगिरोधक गोलियों का इस्तेमाल?

मैं 22 वर्षीय युवती हूं और हाल ही में मैंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ असुरक्षित सेक्स किया है। उसके तुरंत बाद मैंने ‘मॉर्निंग आफ्टर पिल’ ली और अगले महीने मुझे पीरियड्स हो गए। लेकिन अब मेरा बॉयफ्रेंड एक बार फिर असुरक्षित सेक्स करना चाहता है, वो कह रहा है कि मैं एक बार फिर वही पिल्स ले लूं। मैं ये ऐमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स कितने दिनों के अंतराल में ले सकती हूं?

इस सवाल का जवाब नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल की कंसल्टेंट गायनाकॉलोजिस्ट और यूनिट हेड डॉक्टर ऊमा वैद्यनाथन ने दिया है।

जितना देर इंतज़ार करके आप ये गोली लेंगी इसका असर उतना कम होगा। अगर आप इसे 72 घंटों के बाद लेंगी तो कोई असर नहीं होगा। डॉक्टर वैद्यनाथन कहती हैं कि ज्यादातर कपल ये बात नहीं समझते कि मॉर्निंग आफ्टर पिल्स सिर्फ ऐमरजेंसी के लिए है। उदाहरण के लिए, जब सेक्स के दौरान कंडोम निकल जाए या फट जाए। लेकिन महिलाएं ये गलती करती हैं कि इनका इस्तेमाल गर्भनिरोधक के रूप में नियमित रूप से करने लगती हैं।

महिलाओं को एक मासिकधर्म चक्र के दौरान एक बार से ज्यादा ऐमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर वैद्यनाथन कहती हैं, ‘इसे एक मासिकधर्म चक्र में एक ही बार लिया जाना चाहिए, सबसे सुरक्षित समय मिड-साइकिल में है। अगर आप इसे एक से ज्यादा बार लेंगी तो आपके पीरियड्स पर असर पड़ सकता है, जिससे अगला मासिकधर्म चक्र बिगड़ सकता है और आपके प्रेगनेंट होने के चांस बढ़ जाएंगे।’

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info