गर्दन दर्द के साथ कैसे सोना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:01

एक्सपर्ट से जानें गर्दन में हो दर्द के साथ सोने का सही तरीका और इसे दूर करने के उपाय :-

- आप किस तरह से सोते हैं, इससे आपकी नींद की गुणवत्ता काफी हद तक निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, अगर आप सोना चाहते हैं, लेकिन बाईं ओर गर्दन में दर्द है, तो अपनी पीठ के बल या करवट लेकर सोने की कोशिश करें क्योंकि इससे रीढ़ पर कम दबाव पड़ता है।

- सोते समय गर्दन के दर्द से बचने के लिए आपके लिए अपनी स्थिति बदलना मुश्किल हो सकता है। आरामदायक स्थिति बनाए रखने के लिए आपके पास कई तकिए होना चाहिए। ऐसे सोने से गर्दन का दर्द सोते समय कम किया जा सकता है।

गर्दन के दर्द के साथ सोने का सबसे अच्छा तरीका

अगर आप नींद के दौरान गर्दन के दर्द की संभावना को कम करना चाहते हैं, तो इन बातों पर करें गौर-

कुछ लोगों को मेमोरी फोम के प्रयोग से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। हालांकि आमतौर पर यह देखा गया है कि काइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट के साथ-साथ विस्कोइलास्टिक पॉलीयूरेथेन तकिए का उपयोग करने से परिणाम अच्छा मिलता है।

गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए आप मुलायम तकिए या सर्वाइकल सपोर्ट के लिए विशेष रूप से बने तकिए को भी लगाकर सो सकते हैं।

अगर आपका गद्दा बहुत नरम है, तो आपकी पीठ अंदर धंस जाएगी, जिससे गर्दन में दर्द होगा। नरम गद्दे के बजाय ठोस गद्दे का प्रयोग करें।

करवट सोते समय ऊंचे तकिए का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे गर्दन झुक सकती है।

गर्दन के दर्द को कम करने के लिए स्ट्रेच करें

● अपने कंधों को पीछे और सामने की ओर घुमाएं। ऐसा दस बार करें।

● गर्दन को धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाएं।

● कान को बारी-बारी से कंधे से टच करें। ऐसा कम से कम 10 बार करना है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info