गन्ना मधुमेह के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:28

क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानिए इससे जुड़े फैक्ट्स
डायबिटीज में गन्ने का जूस

Sugarcane Juice in Diabetes : गन्ने का जूस अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं. गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गर्मियों में लू और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये जूस रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है? गन्ने का जूस एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है, जिससे हेल्थ को बेहतरीन फायदे हो सकते हैं. गन्ने के जूस को एक नेचुरल औषधि माना गया है, जो लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों से बचाव करने में सहायक साबित हो सकता है. आजकल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ते डायबिटीज के पेशेंट गन्ने के जूस का सेवन करने को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं, क्योंकि गन्ने का जूस मीठा होता है. आइए जानते हैं, क्या डायबिटीज के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं.

गन्ने के जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू 
गन्ने को पीसकर निकाला हुआ अनफिल्टर्ड जूस कई जगहों पर रम, शराब, गुड और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. गन्ने का जूस पूरी तरह शुगर नही होता है. इसमें 75 प्रतिशत तक पानी और लगभग 15 प्रतिशत फाइबर मौजूद होता है. अनप्रॉसेस्ड गन्ने का जूस फेनोलिक और फ्लेवोनॉएड मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. गन्ने का जूस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस की मात्रा को बढ़ावा देता है.


सुपर फूड' चिया सीड्स के ये हैं फायदे

क्या डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस?
गन्ने का जूस काफी मीठा होता है, जिसमें शुगर की क्वांटिटी काफी हाई होती है हेल्थ लाइन डॉट कॉम के मुताबिक, गन्ने का जूस भी अन्य सभी शुगरी ड्रिंक्स की तरह डायबिटीज मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है.
एक्सपर्ट्स और कई लैब टेस्ट के बाद डॉक्टर्स डायबिटीज में गन्ने का जूस पीने की सलाह बिल्कुल नहीं देते हैं.गन्ने के जूस का सेवन करने से पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट रिलीज होता है, जो पैनक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन प्रोड्यूस करने के लिए मजबूर कर सकता है. गन्ने का जूस पीने की बजाय आप कोई भी फ्रेश फ्रूट जूस, शुगर फ्री चाय और कॉफी का सेवन कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info