गठिया में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:16

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए 4 बेस्ट और सिंपल एक्सरसाइज, जानिए करने का तरीका

Exercises For Arthritis: जोड़ों का दर्द एक उम्र के बाद बहुत परेशान करता है. ऐसे में आपको अर्थराइटिस से जुड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा.

Arthritis Exercise: उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों को जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या होने लगती है. अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें घुटने और जोड़ों में दर्द रहता है. ऐसे में आप कुछ एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आज हम अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत ही सिंपल 4 एक्सरसाइज बता रहे हैं. जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं. इन चारों व्यायाम से उन लोगों को दर्द में राहत मिलेगी, जो ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं या जिन्होंने कभी व्यायाम नहीं किया. जोड़ों का दर्द चिंता और तनाव जैसी समस्या को जन्म देता है. इसलिए इसे दूर करना बहुत जरूरी है. जानते हैं इन एक्सरसाइज को करने का तरीका.
​

एक्सरसाइज-1

⦁ सबसे पहले अपनी हथेलियों को सीधा रखते हुए पोर से मोड़ें.
⦁ अब अपने अंगूठे को साइड में ले जाएं और पोर को मोड़ें.
⦁ अब अंगूठे को आगे-पीछे करें. अंगूठे को हथेली से मिलाएं और दूर करें.
⦁ अब अपनी छोटी उंगली के निचले हिस्से को अंगूठे से छुएं.
⦁ आप हाथों के जोड़ों में होने वाले दर्द को इससे दूर कर सकते हैं. ​

एक्सरसाइज- 2
⦁ सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अब हाथों को ऊपर की ओर उठाएं.
⦁ अब 5 तक गिनकर होल्ड करें और धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं.
⦁ इस व्यायाम को करने से आपके कंधों के मूवमेंट में सुधार आएगा.
⦁ आप इसे कम से कम 10 बार करें.

​एक्सरसाइज- 3
⦁ इस व्यायाम को करने के लिए पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं.
⦁ अब पैरों को धीरे-धीरे 90 डिग्री के कोण पर लाकर पीछे की ओर लेकर जाना है. 
⦁ इसे आप कम से कम 5 बार करें. आप इस एक्सरसाइज को दिन में तीन बार कर सकते हैं.

एक्सरसाइज-4
⦁ अब चौथे व्यायाम के लिए सीधे बैठें और अपने पैरों को सीधी लाइन में ऊपर की ओर लेकर जाएं. 
⦁ 5 तक गिनती करें पैरों को होल्ड करें और फिर आराम से नीचे करें. 
⦁ इस व्यायाम को 5 बार करने पर आपको जोड़ों के दर्द में काफी आराम पड़ेगा.

गठिया के मरीजों को कंधे, घुटने, कूल्हे और हाथों में काफी दर्द रहता है. ऐसे में अगर आप इन 4 एक्सरसाइज को नियमित रुप से करते हैं तो आपको दर्द में काफी राहत मिलेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info