खून में इन्फेक्शन होता है तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 10:22

हार्ट अटैक से पांच गुना अधिक जानलेवा बीमारी खून में संक्रमण
एनएमसीएचके मेडिसिन विभाग में खून में संक्रमण अर्थात सेप्सिस बीमारी पर सेमिनार आयोजित हुआ। इसका उद‌्घाटन करते हुए विभागाध्यक्ष डाॅ. उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि खून में इन्फेक्शन हो तो तुरंत इलाज शुरू कराएं, अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है। डाॅ. गौरव ने प्रोजेक्टर के सहारे बीमारी के कारण, लक्षण एवं निदान के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि यह बैक्टिरिया या फंगस के इन्फेक्शन से होता है। अगर शरीर के किसी हिस्से में किसी तरह का इन्फेक्शन हो तो यह खून के सहारे पूरे शरीर में फैल जाता है। इससे मरीज की तकलीफ बढ़ने लगती है। बीमारी के लक्षण के बारे में उन्होंने बताया कि मरीज को बुखार, जाड़ा, शरीर पर लाल धब्बा, उल्टी-दस्त, पीलिया, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अगर समय से इलाज शुरू नहीं हुआ तो हार्ट, किडनी लीवर भी डैमेज हो सकता है। इसमें ब्लड प्रेशर काफी लो हो जाता है। डाॅ. गौरव ने बताया कि यह बीमारी हार्ट अटैक से पांच गुना अधिक जानलेवा है। ऐसे में मरीज की जान भी जा सकती है। मरीज की सीबीसी, ब्लड कल्चर, यूरीन कल्चर आदि की जांच करानी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेनी शुरू कर देनी चाहिए। इस मौके पर डाॅ. सचींद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info