खाया पिया अंग क्यों नहीं लगता?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:32

इन 5 बीमारियों का खतरा हो जाता है दोगुना!

Underweight risk in hindi : बहुत से लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि कितना भी कुछ क्यों न खा लें लेकिन वजन बढ़ने का नाम ही (Underweight in hindi) नहीं लेता है। क्या आप भी उनमें से एक हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपको इस बात को गंभीरता से लेने की जरूरत होती है। दरअसल ज्यादा दिनों तक रहने वाली ये परेशानी आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बनाने का काम करती है। जी हां, अगर आपको कुछ भी खाया-पिया नहीं लगता है तो आपको अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की जरूरत है ताकि आपको भविष्य में ये बीमारियां न हो। आइए आपको बताते हैं ज्यादा दिनों तक वजन न बढ़ने से आपके शरीर में कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती (Underweight risk in hindi) हैं।

1- कमजोर दांत और बाल (weak Hair And Teeth)

अगर आपका वजन बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं बढ़ता है तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर को सही मात्रा में पोषण प्राप्त नहीं हो पाता है। सही मात्रा में पोषण न मिल पाने की वजह से आपके बाल और दांत भी कमजोर होने लगते हैं। यही नहीं आपके मसूड़ों से खून भी आने लगता है। बालों के कमजोर होने की वजह से आपकी स्कैल्प ड्राई और खुजली वाली हो जाती है।

2-खून की कमी (anemia In Hindi)

शरीर का वजन न बढ़ना कहीं न कहीं आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दर्शाता है, जिसमें आयरन भी शामिल है। शरीर में आयरन की कमी लोगों में खून की मात्रा में कमी को दर्शाती है। इस स्थिति को एनीमिया के रूप में जाना जाता है, जिसकी वजह से सिरदर्द, थकावट या चक्कर की समस्या आम हो जाती है।

3-कमजोर इम्यूनिटी (Weak Immunity In Hindi)

वजन में कमी आपकी डाइट में मौजूद पोषक तत्वों की कमी के लिए जिम्मेदार है। जब डाइट से आप सही मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आप बड़ी आसानी से संक्रमण व बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। कम वजन वाले लोगों को बीमारी से ठीक होने में भी हेल्दी लोगों के मुकाबले ज्यादा वक्त लगता है।

4-विकास में बाधा (Growth Hampered In Hindi)

अगर आपकी ग्रोथ आपकी उम्र के हिसाब से नहीं हो रही है तो आपको अपने वजन को बढ़ाने की जरूरत है। हमेशा से ये माना गया है कि अगप आपका वजन आपकी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रहा है तो आपके लिए चिंता की बात हो सकती है। सही ग्रोथ न होने की वजह से अंगों को पर्याप्त रूप से विकसित होने में दिक्कत होती है और मानसिक विकास भी रुक जाता है।

5-कमजोर हड्डियां (Weak Bones In Hindi)

आपकी समझ में आ चुका होगा कि आपके वजन न बढ़ने की वजह से ढेर सारी परेशानियां हो सकती हैं, इन्हीं में से एक है हड्डियों का कमजोर होना। कमजोर हड्डियां, ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनती है, जिसमें जरा सी भी चोट आपकी हड्डियों के टूटने की वजह बन सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info