घुटने में दर्द है तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:49

संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, चेरी आदि ऐसे फल हैं जिनमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो घुटनों की सूजन को कम करते हैं. आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दूध

दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-D और कैल्शियम की मात्रा पाये जाते हैं। ये आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। आप रोजाना दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है।

अदरक

अदरक के सेवन से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप अदरक को टुकड़ों में काट लें, फिर इसे पीस कर पानी में डाल दें। अब इस पानी के उबाल लें। पानी को छान लें, इसमें नींबू का रस और शहद मिला दें। इस पेय का सेवन करें। चाहें तो आप नियमित तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

बादाम

बादाम में विटामिन-E की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं।

पपीते

पपीते में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, ये शरीर के कई रोगों को दूर भगाने का काम करता है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन करें। इसके सेवन से घुटने के दर्द कम हो सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरका घुटने के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने का काम करते हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, और इसका सेवन करें। इसे पीने से घुटने के दर्द से निजात पा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info