घर पर बच्चे को भाप कैसे दें?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 13:56

बच्चे को भाप लेते में किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

अगर आप बच्चे को भाप दिलाना चाहते है तो भाप लेने के लिए वेपराइजर या ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। वेपराइजर पानी को गर्म करता है, और गर्म पानी से भाप लेने से नाक की ब्लॉकेज कम करता है। वहीं ह्यूमिडिफायर बच्चों के लिए ज्यादा महफूज है, क्योंकि इसमें गर्म पानी नहीं होता। वेपराइजर और ह्यूमिडिफायर दोनों ही हवा में नमी लाते हैं जिससे जुकाम के लक्षण को कम करने में मदद मिलती है।
वेपराइजर या ह्यूमिडिफायर से बच्चे को भाप दिलाने के लिए डिवाइज को बच्चे के पास रखें, ताकि बच्चे को पानी की नमी मिलती रहे।
हॉट स्टीम वैपराइजर को लेकर ज्यादा सावधान रहें, क्योंकि इससे पानी गिर सकता है जिससे बच्चा जल सकता है।
डिवाइज की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें वरना इससे संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।
गर्म भाप वाले वेपोराइजर के इस्तेमाल में सावधानी बरतें क्योंकि गर्म पानी छलक सकता है और अगर बच्चा बहुत नजदीक हो तो वह गर्म भाप से जल भी सकता है।
आप ऑटोमेटिक बंद होने वाले ह्यूमिडिफायर या वेपोराइजर का इस्तेमाल करें। इनमें तय समय के बाद या पानी खत्म होने पर उपकरण अपने आप बंद हो जाता है।
अगर आपका बच्चा भाप बिल्कुल भी नहीं लेना चाहता, तो उसके साथ जबरदस्ती न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info