टेंशन से सिर में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 13:08

टेंशन के कारण सिर दर्द क्यों होता है? जानें क्‍या है इसके लक्षण

कई बार आपने महसूस क‍िया होगा क‍ि जब आप क‍िसी परेशानी में होते हैं या आपको टेंशन होती है, तो स‍िर दर्द होने लगता है। ऐसा हम सभी के साथ कभी न कभी होता है, पर हम इस पर गौर नहीं करते। आपको बता दें क‍ि मेड‍िकल टर्म में इसे टेंशन वाले स‍िर दर्द (Tension Headache) के नाम से जाना जाता है। ये स‍िर दर्द का एक प्रकार है, जो टेंशन या तनाव होने पर महसूस होता है। टेंशन वाले स‍िर दर्द को कुछ म‍िनट या कुछ घंटे झेलना पड़ सकता है। कई बार ये दर्द कई द‍िनों तक भी रहता है। इस दर्द को नजरअंदाज करने पर ये क्रॉन‍िक पेन में तबदील हो जाता है। क्रॉन‍िक पेन में स‍िर का दर्द 15 द‍िन या इससे ज्‍यादा समय के ल‍िए बना रह सकता है। चल‍िए जानते हैं टेंशन वाले स‍िर दर्द के लक्षण, कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।
टेंशन वाला स‍िर दर्द क्‍या है?-

अगर क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि को ज्यादा सोचने या तनाव लेने के कारण स‍िर में दर्द हो रहा है, तो उसे टेंशन स‍िर दर्द कहा जाता है। इस तरह के स‍िर दर्द में माथा, आंखें और स‍िर के आसपास के ह‍िस्‍से में प्रेशर और दर्द महसूस होता है। स‍िर के दोनों हिस्सों में होने वाला ये दर्द आपको परेशान कर सकता है। टेंशन वाले स‍िर दर्द से बचने के ल‍िए आपको अखरोट, दूध, ग्रीन टी, ओट्स, हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियां, ताजे फल आद‍ि का सेवन करना चाह‍िए।
टेंशन वाले स‍िर दर्द के लक्षण

माथे और स‍िर दोनों में दर्द होना।
कंधे या गर्दन में दर्द होना।
आंखों में दर्द होना।
अन‍िद्रा की समस्‍या।
मूड में बदलाव।

टेंशन वाले स‍िर दर्द के कारण

टेंशन वाले स‍िर दर्द का मुख्‍य कारण तनाव ही होता है। तनाव के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं-

घंटों तक ड्राइव करना।
कमजोरी या थकान होना।
एल्‍कोहल का ज्‍यादा सेवन।
धूम्रपान का सेवन।
कैफीन का ज्‍यादा इस्‍तेमाल।
लैपटॉप पर लगातार काम के दौरान पलक न झपकाना।
कई घंटों तक फोन चलाना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info