टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:59

टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नैचुरली बढ़ाने वाले 7 अमेजिंग फूड्स :-

अंगूर

अंगूर आवश्यक पोषक तत्वों का एक बहुत समृद्ध स्रोत(rich source) है जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने और स्वास्थ्य और स्पेर्म्स काउंट को बढ़ावा देने में मदद करता है। अंगूर का मुख्य कॉम्पोनेन्ट रेस्वेराट्रोल (resveratrol) है जो पुरुषों में लीबीदो(libido) को बढ़ाता है और इरेक्शन को ट्रिगर करता है। अंगूर स्पेर्म्स की मोटिलिटी (motility) में भी सुधार करते हैं। रिप्रोडक्टिव लाभ के अलावा, अंगूर अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। इसलिए आपको अपने डेली डाइट में अंगूर को जरूर शामिल करना चाहिए।

अदरक

अदरक को अपने डेली डाइट में शामिल करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर 17.7% तक बढ़ सकता है। इनफर्टिलिटी इशूज़(issues) को हल करने में आपकी मदद करने के अलावा, अदरक एंटीऑक्सिडेंट का भी एक समृद्ध स्रोत है जो डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकता है। अपने डेली डाइट में अदरक को शामिल करने से आपकी प्रजनन क्षमता( फर्टिलिटी )में वृद्धि हो सकती है और अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

अनार

अंगूर के अलावा अनार एक और फल है जो आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर को 24% तक बढ़ाने में मदद कर सकता है। टेस्टोस्टेरोन के स्तर में वृद्धि टेस्टोस्टेरोन प्रोडूसिंग सैल्स को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के कारण होती है। अनार मोटापे से होने वाली सूजन को भी रोकता है, जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम कर सकता है। यह प्रोस्टेट कैंसर, गठिया (arthritis)और थकान को रोकने और पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने जैसे अन्य कार्यों में भी मदद करता है। अनार को फल के रूप में या जूस के रूप में अपने डेली डाइट में शामिल करने से आपके परफॉरमेंस में सुधार हो सकता है और आप अधिक एक्टिव हो सकते हैं।

पालक

पालक मैग्नीशियम का एक समृद्ध स्रोत है जो रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है। यह बेहतर पेनाइल इरेक्शन (penile erection) में मदद करता है। पालक अन्य प्रोटींस को टेस्टोस्टेरोन से बंधने से भी रोकता है, जिससे शरीर में फी् टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में वृद्धि होती है। पालक में विटामिन होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में देरी करते हैं। पालक आंखों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए भी एक अच्छा भोजन है।

पत्ता गोभी

जिस प्रकार पुरुषों और महिलाओं दोनों में अलग-अलग मात्रा में टेस्टोस्टेरोन मौजूद होता है, उसी तरह पुरुषों में भी एस्ट्रोजन हाॅर्मोन मौजूद होता है लेकिन बहुत कम मात्रा में। टेस्टोस्टेरोन के कुशलता से काम करने के लिए, पुरुषों में एस्ट्रोजन के स्तर को कम रखना बहुत महत्वपूर्ण है। पत्ता गोभी में मौजूद मुख्य कॉम्पोनेन्ट इंडोल-3-कार्बिनॉल (indole-3-carbinol) पुरुषों में एस्ट्रोजन हाॅर्मोन की मात्रा को कम करने में मदद करता है। गोभी कैलोरी में कम और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन, मैंगनीज, प्रोटीन और अघुलनशील फाइबर में समृद्ध (rich)है।

दूध

दूध खनिज, वसा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पौष्टिक भोजन है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है और मांसपेशियों के निर्माण में सहायता करता है। दूध शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी को कम करता है, जिससे आपको दुबला-पतला शरीर मिलता है।

लहसुन

लहसुन का मुख्य कॉम्पोनेन्ट एलिसिन है जो शरीर में मौजूद कोर्टिसोल की मात्रा को कम करता है। कोर्टिसोल के स्तर में कमी के साथ, शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है। अपने डेली डाइट में लहसुन को शामिल करने से आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है और अल्जाइमर (Alzheimer’s) और डेमेंटिया (dementia) जैसी बीमारियों से बचा सकता है। यह हाइपरटेंशन को भी कम करता है और दिल के दौरे के खतरे को कम करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info