चेहरे पर काले धब्बे क्यों दिखाई देते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 16:57

चेहरे की त्वचा पर बढ़ रहे हैं काले दाग-धब्बे? जानें असल वजह और बचाव का तरीका

पिगमेंटेशन हार्मोनल चेंजेज, एजिंग और सन एक्‍सपोजर के कारण होती है.
गर्मियों के मौसम (Summer season) में चेहरे पर काले दाग धब्बे हाइपरपिग्मेंटेशन (Hyperpigmentation) की वजह से होते हैं. यह तब होता है जब स्किन के कुछ हिस्‍सों पर जरूरत से ज्यादा मेलेनिन का प्रोडक्‍शन होने लगता है. मेलेनिन आंखों, त्वचा और बालों को उनका रंग देने का काम करता है और इसी की वजह से त्वचा पर काले भूरे रंग के दाग धब्‍बे हो जाते हैं. मेडिकल न्‍यूज टुडे के अनुसार, पिगमेंटेशन हार्मोनल चेंजेज, एजिंग और सन एक्‍सपोजर के कारण होती है. हालांकि इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से चेहरे पर पिगमेंटेशन बढ़ती है और दाग धब्‍बे होने लगते हैं.

आइए आज हम आपको यहां बताते हैं कि स्किन पर होने वाले दाग धब्‍बे क्‍यों हो जाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

इन वजहों से चेहरे पर होते हैं दाग धब्‍बे

यूवी किरणों के कारण
सूरज की रोशनी या यूवी किरणों से सनस्पॉट और सोलर लेंटिगिन्स की समस्‍या हो सकती है. धूप या सूरज की रोशनी में अधिक रहने से ये समस्‍या बढ़ जाती है और चेहरे, हाथ और पैरों पर काले दाग धब्बों हो जाते हैं.


हार्मोनल बदलाव
कई बार ये समस्‍या हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हो सकती है. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में मेलास्मा यानी काले दाग-धब्बे अधिक नजर आते हैं. दरअसल हार्मोनल बदलाव मेलास्मा को ट्रिगर करता है और ये समस्‍या हो जाती है.

दवाओं का साइड इफेक्‍ट
नॉन स्टेरॉयडल इंफ्लेमेटरी दवाइयां, टेट्रासाइक्लिन और साइकोट्रोपिक दवाएं चेहरे या त्वचा पर दाग धब्बों का कारण बनते हैं और स्किन पर पिगमेंटेशन नजर आने लगती है.

सूजन
त्वचा पर तरह-तरह के होने वाले इंफ्लामेशन की वजह से भी चेहरे पर काले दाग धब्बे हो सकते हैं. खासतौर पर अगर आप एक्जिमा, सोरायसिस, मुहांसे या चोट के शिकार होते हैं तो वहां दाग की समस्‍या आ जाती है.

डायबिटीज
मधुमेह के पेशेंट में एन्थोसिस नाइग्रिकन्स होने की वजह से चेहरे पर काले दाग धब्बे हो सकते हैं.

दाग धब्‍बों से इस तरह करें बचाव
चेहरे के काले दाग धब्बों से बचने के लिए जहां तक हो सके धूप में निकलने से बचें. अगर जाना ही हो तो पहले त्वचा को पूरी तरह से कवर कर लें और ओपन एरिया पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info