चेहरा काला हो जाए तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:10

मेरा चेहरा काला क्यों होता जा रहा है? अगर आपका भी है ये सवाल तो जानें डॉक्टर का जवाब


Best Treatment for Pigmentation on Face: क्या आपको भी लग रहा है कि आपका चेहरा पुरानी चमक खोता जा रहा है और उसकी रंगत फीकी पड़ती जा रही है। अगर हां, तो आप इसकी वजह भी जरूर जानना चाहते होंगे? तो चलिए डॉक्टर से जानिए इसका जवाब।
Why Skin colour is darker than Body: अगर हम ये कहें कि ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो एकदम फ्लॉलेस एंड वन टोन स्किन के मालिक हैं, तो शायद ये झूठ नहीं होगा। ज्यादातर लोग किसी ने किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से जूझ रहे होते हैं। किसी के लिए एक्ने समस्या है, तो किसी के लिए एजिंग के साइन्स। वहीं फेस स्किन डार्कनिंग की समस्या तो सबसे कॉमन है। ऐसे कई लोग होंगे, जो ये नोटिस कर चुके होंगे कि उनका चेहरा बाकी बॉडी पार्ट्स की स्किन की तुलना में ज्यादा डार्क है। ऐसे में उनके मन में भी ये सवाल आता ही होगा कि भला उनका चेहरा क्यों बाकी के शरीर से ज्यादा काला है। और अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका एक्सपर्ट वाला जवाब नीचे पढ़कर जान सकते हैं। (सभी सांकेतिक तस्वीरें: istock)


डार्क होते चेहरे को क्या कहते हैं

आप जिसे बोलचाल की भाषा में कालापन कहते हैं, उसे पिगमेंटेशन कहा जाता है। इसमें स्किन डिस्कलरेशन होने लगता है। इसका असर कभी पैचेज में, तो कभी ओवरऑल स्किन पर दिखाई देता है। पिगमेंटेशन दो तरह के होते हैं

हाइपरपिगमेंटेशन- इस स्थिति में त्वचा पर डार्क पैचेज आने लगते हैं।

हाइपोपिगमेंटेशन- इस स्थिति में स्किन पर बनने वाले पैच लाइट कलर के होते हैं। यानी आपका जो स्किनटोन है, ये पैचेज उससे हल्के रंग के होते हैं।
कारण


डॉक्टर धनन्जय चव्हाण के लेख के मुताबिक, पिगमेंटेशन के मुख्य रूप से ये कारण हो सकते हैं:

बहुत ज्यादा सन एक्सपोजर
त्वचा पर चोट
त्वचा संबंधी समस्याएं
कीमोथेरेपी या ड्रग्स
हार्मोन्स में बदलाव
एडिसन डिसीज
गलत ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल

हाइपरपिगमेंटेशन के प्रकार
हाइपरपिगमेंटेशन के प्रकार

मेलास्मा

मेलास्मा ज्यादातर महिलाओं में देखा जाता है। इसमें उनके माथे, गाल और नाक पर डार्क स्पॉट्स दिखाई देते हैं।ऐज स्पॉट्स

सन स्पॉट्स
पोस्ट-इन्फ्लामैटरी
फ्रेकल्स


बचाव और इलाज

पिगमेंटेशन से स्किन को बचाने के लिए।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
अपना स्किन केयर रूटीन बनाएं और उसे रोज फॉलो करें।
विटमिन रिच फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें।
सप्ताह में एक बार एक्फॉलिएट जरूर करें।
स्किन टाइप के अनुसार ही प्रॉडक्ट का चुनाव करें।

पिगमेंटेशन के कारण डार्क होती चेहरे की त्वचा का इलाज कई तरह से किया जा सकता है। इनमें केमिकल पील्स से लेकर लेजर ट्रीटमेंट शामिल हैं। साथ ही दवाइयों व क्रीम्स से भी उपचार किया जाता है। इनके लिए डॉक्टर से परामर्श लिया जाना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक, पिगमेंटेशन कम करने के लिए चेहरे पर एलोवेरा, टमाटर, एपल साइडर विनेगर भी लगाया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info