चेस्ट में पेन हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 09:38

सीने में दर्द
से तुरंत राहत पाने के 3 आसान घरेलू नुस्खे

अक्सर कुछ लोगों को अचानक सीने में दर्द (chest pain) जैसा महसूस होता है। ऐसा होने पर लोगों को लगता है कि कहीं ये हार्ट अटैक (Heart Attack) का लक्षण तो नहीं। बेशक, कई बार सीने में तेज दर्द होना हार्ट अटैक का लक्षण होता है, लेकिन कई बार यह गैस बनने के कारण भी होता है। हालांकि, लगातार आपको चेस्ट पेन हो, तो बेहतर है कि डॉक्टर से संपर्क करें। कई अन्य कारणों से भी सीने में दर्द हो सकता है। इन कारणों को जानने के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को भी जानेंगे, जो सीने में दर्द (chest pain home remedies in Hindi) होने पर तुरंत राहत दे सकते हैं...
सीने में दर्द को दूर करने के उपाय

यदि आपको सीने में जलन, दर्द, भारीपन महसूस हो, तो आप लहसुन का सेवन करें। इसके लिए आप लहसुन का रस निकालें। इसे एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। लहसुन की दो कली कच्चा खाने से भी सीने में दर्द, जलन और पेट संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। कई बार हार्ट डिजीज होने से भी सीने में दर्द होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दिल का रूटीन चेकअप कराते रहें, ताकि समय रहते ही किसी भी हृदय संबंधित समस्या का पता चल सके। लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।
तुलसी के पत्तों को चबाने से भी छाती में होने वाले हल्के दर्द, भारीपन, दबाव को ठीक किया जा सकता है। आप चाय में तुलसी की पत्तियां डालकर भी पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से भी राहत मिल सकता है।
कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी सीने में दर्द होने लगता है। हालांकि, यह दर्द किसी हार्ट डिजीज के कारण नहीं होता है। आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल कम है, तो इसे जानने के लिए टेस्ट कराएं। विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करें जैसे मशरूम, दूध, फैटी मछली, चीज, अंडे का पीला वाला भाग आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info