चिकन सूप कब पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:54

सर्दियों में चिकन सूप पीने के फायदे और नुकसान, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका


Chicken Soup Benefits: चिकन सूप पीने के फायदे? चिकन में सभी जरूरी विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही चिकन खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट भी मिलती है। इसलिए अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में तंदुरुस्त रहने के लिए चिकन सूप पीना पसंद करते हैं। चिकन सूप (chicken soup) पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। चिकन सूप पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) मजबूत बनती है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी या फ्लू में भी आराम मिलता है। सर्दियों में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में चिकन सूप पीने से एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे मिलते हैं।
1. इम्यूनिटी बढ़ाए (Immunity Booster Food)

सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से हम किसी भी बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इससे बचने के लिए चिकन सूप पीना फायदेमंद होता है। चिकन सूप पीने से इम्यूनिटी तेज होती है। इसमें प्याज, लहसुन, अदरक भी मिलाए जाते हैं, जिससे पोषक तत्वों में वृद्धि होती है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है।
2. सर्दी-जुकाम और बुखार में फायदेमंद (how to get rid from cold and cough)

जब शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, तो सर्दी-जुकाम और बुखार का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चिकन सूप पीकर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। चिकन सूप में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व सर्दी-जुकाम और बुखार में आराम दिलाते हैं। अगर आप सर्दी-जुकाम या खांसी से परेशान हैं, तो कुछ दिनों तक रोजाना चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सर्दी जुकाम से राहत मिलेगी।
3. मांसपेशियों को मजबूत बनाए (how to make strong muscles and bones)

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। चिकन सूप में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसे पीने से मांसपेशियों का विकास तेज होता है। इसके अलावा चिकन सूप में अमिनो एसिड भी होता है। यह तत्व मांसपेशियों और ऊतकों के विकास में मदद करता है। अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं, तो चिकन सूप का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इससे कमजोरी दूर होगी और मांसपेशियां मजबूत बनेगी।


4. कब्ज से राहत दिलाए (constipation home remedies)

कब्ज पेट की समस्याओं में सबसे सामान्य समस्या है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में चिकन सूप शामिल कर सकते हैं। चिकन सूप में फाइबर मौजूद होता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। कब्ज से जल्दी राहत पाने के लिए आप चिकन सूप में मसूर, मटर, पत्तेदार सब्जियां भी मिला सकते हैं।


5. डिहाइड्रेशन से बचाए (how to get relief from dehydration)

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी। दरअसल, सर्दियों में हम सभी पानी बहुत कम मात्रा में पीते हैं, इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बॉडी डिहाइड्रेट होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसके लिए आप चिकन सूप पी सकते हैं। चिकन सूप में मौजूद पोषक तत्व, खनिज और विटामिंस शरीर में पानी की कमी दूर करते हैं। चिकन सूप में पानी भी होता है, इससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं।
6. एनीमिया से बचाए (anemia foods to eat)

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाएं एनीमिया की समस्या से परेशान रहती हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। चिकन सूप में प्रोटीन, आयरन अच्छी मात्रा में होता है। आयरन शरीर में खून की कमी दूर करता है, रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। नियमित रूप से चिकन सूप पीने से थकान, सुस्ती भी दूर होती है। साथ ही मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होती है।
7. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे (how to control blood pressure)

चिकन सूप में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में चिकन सूप शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें नमक की मात्रा सीमित हो। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो, तो डॉक्टर की सलाह पर ही चिकन सूप का सेवन करें।
क्या रोजाना चिकन सूप पीना अच्छा है? (Is it good to drink chicken soup everyday)

अधिकतर लोग सर्दी के मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए रोजाना चिकन सूप पीते हैं। लेकिन आपको इसे अधिक मात्रा में पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। आप एक दिन में 1 कप चिकन सूप पी सकते हैं। इससे आप हमेशा फिट रहेंगे।


चिकन सूप पीने से होने वाले नुकसान (Chicken soup side effects)

चिकन सूप को पौष्टिक बनाने के लिए इसमें दूसरी तरह की सब्जियों को भी शामिल किया जाना जरूरी होता है।
डिब्बाबंद चिकन सूप पीने से बचें। इसमें नमक की मात्रा अधिक हो सकती है। यह बीपी के रोगियों को नुकसान पहुंचाता है।
अधिक मात्रा में चिकन सूप पीने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।
गर्म तासीर वाले लोगों को चिकन सूप का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।


चिकन सूप बनाने की विधि (Chicken Soup Recipe)

चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर या बड़े बर्तन में चिकन और पानी डालें। 
इसे धीमी आंच पर कम से कम 20-25 मिनट तक उबालें।
अब इसमें सभी जरूर मसाले डालें। आप इसमें गाजर, अजवाइन, प्याज, तेज पत्ता, लहसुन, अदरक और गर्म मसाला डालें।
सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं और उबाल आने दें। 
इसके बाद मांस से हड्डियों को अलग होने दें।
अब तैयार चिकन सूप में अपनी इच्छानुसार काली मिर्च और नमक डालें।
आप इसे गर्मा-गर्म पिएं और अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं, बीमार होने से बचें।

आप भी सर्दियों में चिकन सूप को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसे अधिक मात्रा में लेने से बचें। अन्यथा आपको दिक्कत भी हो सकती है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही चिकन सूप का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info