चना बादाम भिगोकर खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:04

भीगे चने और बादाम खाएं एक साथ, सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

Chana and Almonds Benefits : भीगे चना और बादाम शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेवन से मोटापा, डायबिटीज जैसी परेशानी कम की जा सकती है।

Chana and Almonds : बादाम कई पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत होता है। नियमित रूप से बादाम के सेवन से शरीर की मजबूती को बढ़ाई जा सकती है। वहीं, इसमें मौजूद हेल्दी फैट आपके बालों, स्किन और नाखूनों के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, काले चने की बात कि जाए तो यह मैग्नीशियम और पोटेशियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल संबंधी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से इन दिनों के मिश्रण का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन मिलता है, जो कई परेशानी दूर कर सकता है। काले चने में मौजूद फैटी एसिड सूजन की परेशानी को कम करता है। आज हम इस लेख में चना और बादाम खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। 
डायबिटीज करे कंट्रोल

भीगे चना और बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इससे इंसुलिन के कार्य में भी सुधार किया जा सकता है। चना और बादाम में मौजूद मैग्नीशियम डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। 


वजन घटाने में है प्रभावी

भीगे चना और बादाम फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। नाश्ते के रूप में इसके सेवन से आपको अधिक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 
दिल को रखे स्वस्थ

बादाम में हेल्दी फैट और फ्लेवोनोइड्स मौजूद होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। चना और बादाम में मौजूद फ्लेवोनोइड शरीर की सूजन को रोकने में असरदार है। इसके अलावा बादाम में मौजूद विटामिन ई और विभिन्न अन्य पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। 
हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

भीगे चना और बादाम कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह हड्डियों की कमजोरी को दूर करने इसे मजबूत बनाए रखने मेें आपकी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से चना और बादाम का सेवन करते हैं तो हड्डियों से जुड़ी परेशानी होने की संभावना को कम किया जा सकता है। 
खून की कमी करे दूर

काला चना खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार किया जा सकता है। वहीं, बादाम में भी आयरन की मौजूदगी होती है। इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक किया जा सकता है। यह एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। खासतौर पर अगर आप गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चना और बादाम काफी फायदेमंद हो सकती है। 
प्रोटीन का है बेहतर स्त्रोत

चना और बादाम दोनों ही प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मांसपेशियों से लेकर हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से चना और बादाम का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। 

भीगे चना और बादाम का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info