जी मिचलाने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 16:14

जी मिचलाने और उलटी जैसा लगने पर तुरंत अपना लें ये 5 घरेलू उपाय, Nausea हो जाएगा दूर

Nausea Home Remedies: सफर के दौरान या कुछ गलत-सलत खाने पर जब उल्टी जैसा लगे या जी मिचलाए तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय. कुछ मिनटों में ही महसूस होगा आराम. 

Home Remedies: ज्यादातर सफर के दौरान जी मिचलाने और उल्टी आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसा लगता है कि किसी भी वक्त बस उल्टी (Vomiting) हो ही जाएगी. पूरा सफर पेट और गले पर हाथ रखे हुए गुजरता है और छाती में जलन महसूस होती है सो अलग. बहुत देर किसी बंद जगह पर रहने या मसालेदार और तेल वाली चीजें खाने पर भी जी मिचलाने लगता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय हैं जो जी मिचलाने (Nausea) या उल्टी जैसा महसूस होने में बेहद काम आते हैं. इन नुस्खों से पेट को तुरंत राहत मिलती है और तबीयत ठीक महसूस होती है. 

जी मिचलाने के घरेलू उपाय | Nausea Home Remedies 

नींबू 
सफर में नींबू (Lemon) आसानी से मिल जाने वाली चीज है. पानी वाले के पास भी नींबू मिल जाता है और किसी सोडा की दुकान पर भी. नींबू के एक टुकड़े को काटें और हल्का चूसें, इससे जी मिचलाने की दिक्कत दूर होती है और उल्टी जैसा महसूस नहीं होता. 

पानी 
जितना ज्यादा हो सके पानी पिएं. हाइड्रेशन बहुत जरूरी है और इससे उल्टी नहीं आएगी, जी मिचलाना दूर होगा और गले में महसूस हो रही जलन कम होगी. 

सादा खाना 
उल्टी आना रोकने के लिए कुछ सादा खाना मदद कर सकता है. कई बार कुछ ना खाने की वजह से भी जी मिचलाता है. ऐसे में कुछ हल्का खाना जरूरी होता है. सादी मैगी, उबला आलू या उबले अंडे खाए जा सकते हैं. ध्यान रहे कि आप फाइबर से भरपूर चीजें या दूध का जी मिचलाने के दौरान सेवन ना करें. 


अदरक 
अगर आपको किसी चाय के ठेले पर अदरक (Ginger) मिल जाए तो आपकी परेशानी मिनटों में दूर हो जाएगी. अदरक खाने या अदरक का पानी पीने पर पेट को आराम मिलता है, उल्टी आना रुकती है, जी मिचलाना और गले में हो रही जलन में आराम मिलता है. 

सौंफ 
सौंफ एक ऐसा मसाला है जो जी मिचलाने में कमाल का असर दिखाता है. आप जब भी दूर सफर पर निकलें तो अपने साथ सौंफ के दाने रखना ना भूलें. सौंफ का पानी (Fennel Water) पीना खासतौर से जी मिचलाने को रोकता है. इसके कूलिंग इफेक्ट्स पेट को राहत देते हैं और ठंडा रखते हैं. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info