जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:41

अर्थराइटिस के मरीज खाने में शामिल करें ये 5 फल, जोड़ों के दर्द और सूजन रहेगी हमेशा दूर

अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो उम्र बढ़ने के साथ साथ बहुत तकलीफ देती है. लेकिन आप इसे अपने खान पान से कम कर सकते हैं. आपको आपनी डाइट में इन 5 फलों को शामिल करना है जो आपको अर्थराइटिस से मुक्ति दिला सकते हैं.


5 Very healthy fruits for Arthritis patients, eat these fruits and reduce joint pain and inflammation अर्थराइटिस के मरीज खाने में शामिल करें ये 5 फल, जोड़ों के दर्द और सूजन रहेगी हमेशा दूर

अर्थराइटिस
अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है. इसके अलावा जोड़ों में सूजन की समस्या भी आम है. उम्र के साथ अर्थराइटिस की बीमारी और तकलीफ देने लगती है. लेकिन अगर खान पान का थोड़ा ध्यान रखा जाए तो इस बीमारी में होने वाली तकलीफ से काफी हद तक बचा जा सकता है. इसके लिए अर्थराइटिस के मरीजों को अपनी डाइट में इन 5 फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन फलों के खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

क्या होता है अर्थराइटिस
आमतौर पर अर्थराइटिस के 3 तरह के मरीज पाए जाते हैं जिनमें ऑस्टियो अर्थराइटिस, रयूमेटॉइड अर्थराइटिस और गठिया शामिल है. अर्थराइटिस होने के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से ये समस्या होने लगती है. यूरिक एसिड जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे अर्थराइटिस नाम की बीमारी हो जाती है.

इन फलों को डाइट में शामिल करें

संतरा
संतरा और सभी खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी अर्थराइटिस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जोड़ों की सूजन घटाने में मदद करता है. इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल खूब खाने चाहिए.

अंगूर
अंगूर एक ऐसा फल है जिसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. अंगूर खाने से अर्थराइटिस के मरीजों का दर्द और सूजन कम हो जाती है. इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों को अंगूर खाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा अंगूर के छिलके में रेस्वेट्रॉल नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो अर्थराइटिस के मरीजों को बहुत फायदा करता है.

एवोकाडो
विटामिन सी से भरपूर एवोकाडो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है. एवोकाडो में माइक्रोन्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं. एवोकाडो खाने से जोड़ों में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और शुरुआती स्टेज में अर्थराइटिस को ठीक भी किया जा सकता है. एवोकाडो को इसीलिए एक सुपरफ्रूट कहा जाता है.

तरबूज
गर्मियों में आने वाला फल तरबूज अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है तरबूज में लाइकोपीन की वजह से एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. इसके अलावा इसमें कैरोटेनॉइड बीट-क्रिप्टोजैन्थिन भी होता है जो अर्थराइटिस के मरीजों की सूजन और दूसरी तकलीफों को दूर करता है. तरबूज रयूमेटॉइड अर्थराइटिस के मरीजों के खासतौर से फायदेमंद है. तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और कई बीमारियों में तरबूज खाने की सलाह दी जाती है.

चेरी
चेरी खाना भी अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है. चेरी में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. चेरी खाने से अर्थराइटिस के रोगियों की सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है. आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं. ये धीरे-धीरे आपके रोग को ठीक करने में मदद करेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info