ज्यादा जीरा पानी पीने से क्या होगा?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 15:07

अधिक मात्रा में जीरे का पानी पीने से हो सकतें है ये 6 नुकसान, जरा संभलकर करें सेवन

अधिक मात्रा में जीरा वॉटर सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
Jeera Water Side Effects : वजन घटाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी जीरे का पानी (Jeera Water) काफी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो ये हमारे शरीर के कई अंगों को खराब कर सकता है. जी हां, ओनलीमाईहेल्‍थ के मुताबिक, अगर अधिक मात्रा में जीरे (Cumin Seeds) के पानी का सेवन किया जाए तो यह कई तरह की परेशानियों (Side Effects) को बढ़ा सकता है. तो आइए यहां जानते हैं कि अधिक मात्रा में जीरे के पानी का सेवन करने से क्‍या क्‍या नुकसान हो सकता है.

जीरे का पानी अधिक पीने के नुकसान (Side Effects of Jeera Water)

1.डाइजेशन की समस्‍या

अगर अधिक मात्रा में जीरे का पानी पिया जाए तो पाचन और गैस्ट्रिस से जुड़ी परेशानी शुरू हो सकती है. ऐसे में जब भी जीरे के पानी का सेवन करें तो इसकी मात्रा का ध्‍यान रखें. क्‍योंकि अधिक मात्रा में इसका प्रयोग आपके पाचनतंत्र को प्रभावित कर सकता है.


2.किडनी और लिवर पर असर

अगर आप जीरे का पानी अधिक मात्रा में पीते हैं तो इससे किडनी और लिवर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में अगर आपको किडनी और लिवर की समस्‍या है तो पहले डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह जरूर ले लें.

3.स्तनपान में दिक्‍कत

अगर आप स्‍तनपान कराती हैं तो पहले डॉक्‍टर की सलाह लें और उसके बाद ही जीरे के पानी का सेवन करें. कई बार यह पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में जीरे के पानी का सेवन करने से नई मांओं को दूध की कमी हो जाती है.

4.ब्लड शुगर लेवल प्रभावित

अगर आप शुगर के पेशेंट हैं तो जरा सम्‍हल कर जीरा पानी का सेवन करें. दरअसल ब्लड शुगर को कम करने के लिए कई एक्सपर्ट जीरे के पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं. अधिक मात्रा में जीरे का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है जिससे आपको कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं.


5.गर्भपात का खतरा

अधिक मात्रा में जीरे का पानी पीने से गर्भपात का खतरा हो सकता है. दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है जो गर्भपात का कारण बन सकती है.

6.उल्‍टी की समस्या

जीरे के पानी में नारकोटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो शरीर में अधिक होने पर मतली और दिमाग से जुड़ी परेशानी को बढा सकता है. ऐसे में अगर आपको गंभीर परेशानी है तो डॉक्टर के सलाह के बाद ही इसका प्रयोग करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info