जुड़वां गर्भावस्था में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 16:01

इस उत्साह के बीच ध्यान देने वाली बात है की जुड़वा गर्भावस्था के लिए कुछ अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। यह कुछ ऐसी चुनौतियों के साथ आ सकती है, जो आमतौर पर किसी और गर्भावस्था में नहीं आती। इसलिए अतिरिक्त देखभाल के साथ अपनी डॉक्टर की भी सभी बातें ध्यान से सुने और माने।

1) जुड़वा गर्भावस्था मे इन बातों का ख्याल रखें

जब आप जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली होती हैं, आपके शरीर को लगने वाली कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है। अपने डॉक्टर से अपनी नई कैलोरी आवश्यकताओं के बारे में पूछें, और उनकी सलाहनुसार अपने आहार में वृद्धि करें।

सही दर से वजन बढ़ाएँ। जुड़वाँ बच्चों की गर्भावस्था में ध्यान ना देने पर आवश्यकता से अधिक वज़न बढ़ सकता हैं। अपने वजन को नियंत्रित रूप से बढ़ाने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह ले। फल, हरी सब्जियाँ, और अनाज अधिक मात्रा में लें; अंडे, बादाम, दूध और दही जैसे प्राकृतिक तत्वों से प्रोटीन लें, जंक फूड से दूर रहें और अधिक मात्रा मे पानी पीएं।

जुड़वाँ गर्भावस्था में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं अधिक हो सकती हैं इसलिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना अति आवश्यक है।

डॉक्टर द्वारा बताई गयी दवाएं सही समय पर लेती रहे। आयरन की कमी से होने वाली बीमारी - अनिमिया - गर्भावस्था में काफी पाई जाती है। जुड़वाँ बच्चों वाली गर्भवस्था में इस समस्या का खतरा और भी बढ़ जाता है, इसलिए इसे सही मात्रा में लेना आवश्यक है। इसके प्रति सचेत रहें और आयरन युक्त भोजन लें। यह प्राकृतिक स्त्रोतों जैसे हरी सब्जियाँ और अंडे इत्यादि में उपलब्ध है; इसके अलावा डॉक्टर की सलाह से आयरन की गोलियां भी ली जा सकती हैं।

जुड़वा गर्भावस्था में समयपूर्व प्रसव होने की सम्भावना अधिक होती हैं इसलिए समय से पहले होने वाले लेबर के लक्षणों को पहचाने जैसे रक्त्स्त्राव या योनि से डिस्चार्ज होना। ऐसे मे तुरंत अपनी डॉक्टर से मिले।

अपने ब्लड प्रैशरपर भी नजर बनाए रखे और अधिक उतार-चढाव होने पर डॉक्टर की सलाह लें। कोई भी अलग और अजीब बात जैसे अचानक वजन बढ़ना, सिर मे दर्द, आदि पर नजर रखें और तुरंत अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें।

आपके वज़न को सही तरह बढ़ने के लिए अच्छे पोषण के साथ-साथ शारीरिक अभ्यास की भी आवश्यकता होती हैं। गर्भावस्था में किसी नए व्यायाम की शुरुआत करने की सलाह नहीं दी जाती। इसलिए, अपनी डॉक्टर की सलाह अनुसार थोड़ा टहलना और हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना बेहतर होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info