जांघ लग जाने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:14

चलते समय जांघों में रगड़ लगने से होती है जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय मिलेगा आराम :-

नारियल तेल करेगा मदद

नारियल तेल कई गुणों से भरपूर होता है। अगर किसी के जांघों में रगड़ की वजह से जलन की दिक्कत है तो आप नारियल तेल को जांघों में जहां पर रगड़ हो रही है वहां पर लगा लें। इससे चलते समय जलन की समस्या में आराम मिलेगा।

लगाएं वैसलीन
अगर चलते समय पैरों में रगड़ और जलन होती है तो आप वैसलीन लगाएं। वैसलीन लगाने से जांघों के बीच में रगड़ कम होगी और आपको जलन से राहत भी मिलेगी।

पाउडर का करें इस्तेमाल
जांघों में फैट जमा होने की वजह से जांघ मोटी हो जाती है। इसी वजह से चलने पर जांघें आपस में रगड़ती है जिससे जलन भी होती है। ऐसे में आप जांघों पर पाउडर लगाएं। आप बेबी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको चलने-फिरने में आराम मिलेगा।

थाई बैंड का इस्तेमाल करें
अगर आपकी जांघों में चलने फिरने में रगड़ होती है तो आप थाई बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। थाई बैंड इलास्टिक का बना छोटा बैंड होता है जिसे जांघों पर पहना जाता है। इसे पहनने से दोनों जांघों के बीच रगड़ नहीं होती है। साथ ही आपको आराम भी मिलेगा।

एलोवेरा जेल का करें यूज
इस समस्या से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों जांघों पर एलोवेरा जेल रोजाना लगाएं। ये जांघों के बीच आई रेडनेस और जलन को खत्म करने में मदद करेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info