जले हुए फफोले पर क्या लगाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:53

आपने हाथ पर पानी डालने के बाद तुरंत कसा हुआ आलू का गूदा आप जले हुए स्थान पर लगा लें। यह भी आपको ठंडक देगा और फफोला पड़ने से रोकेगा। -अगर आप गर्म तेल या खाने से जले हैं तो पानी डालने के बाद आलू लगाएं या पेस्ट लगाएं। आपको तुरंत राहत मिलेगी इसके बाद आप डॉक्टर की सलाह लें।


सुरक्षित रखने के लिए ढंक लें
बैंडेज से फफोले को सुरक्षित रखा जा सकता है. इससे फफोले पर किसी वस्तू से घर्षण होने से सुरक्षित रखा जाता है. लेकिन आपके बैंडेज लगाने के तरीकें पर फफोले का ठीक होना निर्भर करता है. बैंडेज को इस तरह से लगाए कि चिपकने वाला हिस्सा फफोले के आसपास हो और बीच का हिस्सा फफोले से ऊपर उठा रहे. यह आपके फफोलों को घर्षण, गंदगी और इन्फेक्शन से सुरक्षित रखता है. साथ ही, आपके छाले को सूखने के लिए जगह मिल जाएगी.

सेब का सिरका
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इससे फफोले में इन्फेक्शन होने से रोका जा सकता है. सेब के सिरका को चम्मच की मदद से प्रभावित स्थान पर डालें. इसे इस्तेमाल करने से आपको बहुत दर्द भी हो सकता है और फफोले में टीस पैदा हो सकती है, लेकिन यह बहुत फायदेमंद भी है. इगर आपको सिरके का इस्तेमाल ज्यादा कष्टकारी लग रहा है तो प्रभावित स्थान को हाईड्रोजन पेरोक्साइड से साफ कर लें.

विटामिन ई
विटामिन ई में त्वचा की मरम्मत करने वाले तत्व होते हैं. विटामिन ई त्वचा की कोशिकाओं को तुरंत ठीक करता है और निशान पड़ने से बचाता है. आप विटामिन ई ऑयल या क्रीम को फफोले त्वचा पर लगा सकते हैं या फिर विटामिन ई के कैप्सूल को फोड़ कर भी लगाया जा सकता है.

अरंडी का तेल
अरंडी का तेल फफोले या फफोले के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला घरेलू उपचार है. रात को सोने से पहले रूई की फाहे से थोड़ा सा अरंडी का तेल छाले पर लगाएं. रात ङर के लिए उसे लगा रहने दें और सूखने दें. सुबह तक काफी आराम होगा. आप और ज्यादा फायदे के लिए अरंडी के तेल में थोड़ा सा ऐप्पल साइडर विनेगर मिलाकर भी लगा सकते हैं.

विच हेजल
विच हेजल में एस्ट्रीजेंट तत्व मौजूद होते हैं. एस्ट्रीजेंट से आपका फफोले सूखेगा. इसके अलावा, विच हेजल फफोले को साफ करने और उसे ठीक करने में भी मदद करता है. साफ रूई में इसे लगाकर फफोले पर धीरे-धीरे लगाएं. इससे आपको थोड़ी जलन हो सकती है लेकिन, ये फफोले का अच्छा व सुरक्षित घरेलू उपचार है.

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से सूजन खत्म होती है और साथ ही दर्द भी कम करता है. स्टडी के अनुसार एलोवेरा सेकेंड और थर्ड डिग्री बर्न में भी एक प्रभावशाली परंपरागत दवा का काम करता है. फफोले के लिए भी एलोवेरा जैल का बहुत फायदा होता है.

ग्रीन टी
ग्रीन टी भी फफोले के उपचार में बहुत फायदेमंद है. ग्रीन टी के बैग्स को उबलते हुए पानी में डालें. इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिक्स करें. इसके बाद पानी को थोडा ठंडा होने दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इस ग्रीन टी के पानी में अपने फफोले को डुबा लें. अगर फफोले की जगह ऐसी है जिसे डुबाया नहीं जा सकता तो किसी सॉफ्ट कपड़े को डुबाकर फफोले पर रखें. इससे फफोला नरम पड़ जाएगा और फूट जाएगा. फूटने के बाद फफोला जल्दी ठीक हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info