जन्म देने के बाद आप पैड पहनना कब बंद करती हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

शिशु के जन्म के बाद कितने सैनिटरी पैड की जरुरत पड़ेगी?

शुरुआत में आपको 10 मैटरनिटी पैड वाले कम से कम दो या तीन पैकेट खरीदने होंगे। हालांकि, कुछ महिलाओं को इससे भी ज्यादा आवश्यकता पड़ सकती है। शिशु के जन्म के तुरंत बाद आपको हर घंटे या दो घंटें में अपना पैड बदलना पड़ सकता है। अगले दो दिनों में आपको हर तीन या चार घंटे में अपना पैड बदलना होगा।

यह महत्वपूर्ण है कि आप साधारण सैनिटरी नैपकिन की बजाय मैटरनिटी पैड खरीदें। मैटरनिटी पैड लंबे, मुलायम और अधिक सोखने वाले होते हैं।

इतने सारे पैड की जरुरत इसलिए होती है, क्योंकि शिशु के जन्म के तुरंत बाद आपके गर्भाशय से रक्तस्त्राव शुरु हो जाता है। यह प्राकृतिक प्रसव और सीजेरियन आॅपरेशन, दोनों पर लागू होता है।

इस रक्तस्त्राव को लोकिया कहा जाता है। यह रक्त एकदम चटक लाल होता है। इसका प्रवाह काफी तेज होगा और इसमें खून के थक्के भी होंगे। आप चिंता न करें, ऐसा होना सामान्य है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info