हिस्टीरिया की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:09

हिस्टीरिया लक्षण

हिस्टीरिया (Hysteria) एक प्रकार का मानसिक रोग है जिसमें मरीज को विचित्र प्रकार के दौरे पड़ते हैं. ये दौरे मिर्गी के दौरों से अलग होते हैं. मरीज को यह भ्रम होता है की वह बेहोश है, या उसे दिखाई नहीं दे रहा है, या उसका हाथ अथवा पैर काम नहीं कर रहा है या उसे दौरा पड़ रहा है जिसमे उसके हाथ व पैर लगातार हिल रहे हैं. जो भ्रम उसके मन में होता है वैसा ही वह करने लगता है. इसको कन्वर्जन रिएक्शन भी कहते हैं.
हिस्टीरिया के लक्षण

जब रोगी अचानक हंसने या रोने लगे तो समझ जाएं कि उसे हिस्टीरिया का दौरा पड़ा है.
रोगी के शरीर में अचानक गुदगुदी होने लगती है.ऐसे मरीज रोशनी से चिढ़ते है.
इस बीमारी के मरीज ज्यादा तेज आवाज बर्दाश्त नहीं कर पाते.
ऐसे रोगी को सिर, छाती, पेट, रीढ़ तथा कंधे की मांसपेशियों में तेज दर्द होता है.
दौरे आने पर रोगी चीखता-चिल्लाता है और उसको लगातार हिचकियां आने लगती हैं.
अगर रोगी के हाथ-पैर में अचानक ऐंठन होने लगे तो समझ जाएं कि उसे हिस्टीरिया का दौरा पड़ा है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info