हाइपोथर्मिया कैसे ठीक होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:24

घर से बाहर निकलने से पहले अल्पाहार या खाना खाकर जरूर निकलें। अगर काफी थके हों तो आराम कर लें क्योंकि थकान के दौरान खुद को गर्म रख पाना काफी मुश्किल होता है। शरीर को गर्म रखने के लिए कपड़े खूब पहनें। खुद को गर्म रखने के लिए नशीले पेय जैसे कॉफी या चाय का सेवन न करें।

हाइपोथर्मिया का इलाज क्या है-


अगर किसी व्यक्ति की स्थिति हाइपोथर्मिया के कारण गंभीर हो गई है, तो उसे मेडिकल सहायता मिलने तक तुंरत फर्स्ट एड दी जानी चाहिए। इसके लिए आप निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-

सबसे पहले व्यक्ति को गर्म, सूखी और खासतौर से किसी बंद जगह पर ले जाएं।

अगर, उसके कपड़े गीले हैं, तो उन्हें उतारकर अलग कर दें और सूखें कपड़े ढकें।

अगर कपड़ों के बाद भी उसके लक्षणों में कमी नहीं आई है, तो उस पर कंबल, चादर आदि की मदद से अतिरिक्त कपड़े ढकें। लेकिन, ध्यान रहे कि उसका चेहरा खुला रखें।

इसके अलावा, हाइपोथर्मिया से ग्रसित व्यक्ति को जमीन पर न लिटाएं और अगर बेड या कोई बेंच न हो तो उसके नीचे गर्म कंबल या गद्दा डालें।

उसकी सांसों की प्रक्रिया का ध्यान रखें और अगर उसकी सांसें बाधित हो रही हैं, तो तुरंत सीपीआर दें।

हाइपोथर्मिया की समस्या को कम करने के लिए स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट भी कर सकते हैं। हो सके, तो उसके और अपने अधिकतर कपड़े उतारकर एक कंबल में लेट जाएं। ताकि उसके शरीर में शारीरिक गर्मी ट्रांसफर हो सके।

अगर व्यक्ति खाने-पीने की स्थिति में है, तो उसे गर्म तरल पदार्थों का सेवन कराएं, लेकिन शराब या कैफीन का सेवन न कराएं।

हाइपोथर्मिया के लिए क्लिनिकल ट्रीटमेंट क्या है-


कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, हाइपोथर्मिया का क्लिनिकल ट्रीटमेंट करने के लिए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे-


हाइपोथर्मिया के इलाज के लिए एक्टिव एक्सटर्नल रिवार्मिंग का तरीका अपनाया जा सकता है। इसमें हॉट वाटर बोटल या गर्म हवा के द्वारा शरीर के ट्रंकल क्षेत्र को गर्म किया जाता है। जैसे प्रत्येक हाथ के नीचे गर्म पानी की बोतल रखना।
एक्टिव कोर रिवार्मिंग की मदद से भी हाइपोथर्मिया की समस्या का इलाज किया जाता है। जिसमें गर्म फ्लूड को नसों के भीतर पहुंचाया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info