हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर कौन से तेल का उपयोग करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 08:37

कोलेस्ट्रॉल में कौन सा तेल खाना चाहिए- cholesterol me konsa oil khana chahiye

1. अलसी का तेल- Flax Seeds Oil for Cholesterol

अलसी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अलसी के बीज और तेल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अलसी का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आप अलसी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। अलसी का तेल कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रख सकता है।

2. ऑलिव ऑयल- Olive Oil for Cholesterol

ऑलिव ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है। ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स नाम एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए ऑलिव ऑयल को हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। ऑलिव ऑयल खाने से कोरोनरी हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है।

3. राइस ब्रान ऑयल- Rice Bran Oil for Cholesterol

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि राइस ब्रान ऑयल हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। राइस ब्रान ऑयल में विटामिन ई और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आप कूकिंग के लिए राइस ब्रान ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। राइस ब्रान ऑयल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

4. सूरजमुखी का तेल- Sunflower Oil for Cholesterol

सूरजमुखी का तेल कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो इसे कंट्रोल में रखने के लिए आप सूरजमुखी के तेल में खाना पका सकते हैं। सूरजमुखी का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें हेल्दी फैट होता है जो हृदय के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

5.तिल का तेल- Sesame Oil for Cholesterol

तिल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आप तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। तिल के तेल को ऑलिव ऑयल से भी अधिक लाभकारी माना जाता है। अपने हृदय स्वास्थ्य को हमेशा बेहतर बनाए रखने के लिए आप तिल के तेल में खाना पका सकते हैं।

Best Oil for Cholesterol: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आप खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑयल, राइन ब्रान ऑयल, तिल का तेल, सूरजमुखी का तेल और अलसी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इन ऑयल्स में हेल्दी फैट होता है, जिससे हृदय को नुकसान नहीं पहुंचता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info