हाई बीपी क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 17:16

हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है?

हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या खानपान और जीवनशैली से जुड़ी मानी जाती है। बाबू ईश्वर शरण सिंह हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आर के यादव के मुताबिक शरीर में ब्लड प्रेशर या रक्तचाप सामान्य से ज्यादा होना हाई ब्लड प्रेशर है। ब्लड प्रेशर को निर्धारित करने के लिए दो चीजों को मॉनिटर किया जाता है- पहला हार्ट द्वारा पंप किया गया ब्लड और दूसरा धमनियों में ब्लड प्रेशर के खिलाफ रेजिस्टेंस या दबाव की क्षमता। जिन लोगों की नसें या धमनियां संकरी हो जाती हैं या कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर ब्लाक हो जाती हैं, उन्हें हाई बीपी का खतरा ज्यादा रहता है। शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है, तो इसे सामान्य ब्लड प्रेशर या नार्मल ब्लड प्रेशर कहते हैं। लेकिन अगर यह रेंज सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

ब्लड प्रेशर खानपान, जीवनशैली और शरीर के स्वास्थ्य के हिसाब से हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आनुवांशिक कारणों से भी होती है। हाई ब्लड प्रेशर मुख्यतः दो तरह का होता है- पहला प्राइमरी हाइपरटेंशन और दूसरा सेकेंडरी हाइपरटेंशन। इन दोनों ही तरह के हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है?

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info