हार्ट की पंपिंग कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:17

हार्ट की पम्पिंग बढ़ाने के उपाय- heart pumping badhane ke upay :-

1. एक्सरसाइज करें

नियमित एक्सरसाइज करना हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसके लिए कुछ सरल एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे रनिंग, वॉकिंग और जॉगिंग, स्विमिंग, साइकलिंग आदि। इसके अलावा आप सांस संंबंधी एक्सरसाइज योग, और जिम में कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कर सकेत हैं। कोशिश करें कि रोज 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।

2. खुश रहें

चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं हृदय रोगों का एक बड़ा जोखिम कारक हैं। इसलिए इनका प्रबंधन करें और खुश रहने का प्रयास करें।

3. स्मोकिंग और शराब के सेवन से सख्त परहेज करें

स्मोकिंग और शराब पीने से कार्डियक डिजीज का जोखिम बढ़ता है, साथ ही इससे आपकी सांस फूलती है और फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इनसे दूरी बनाने में ही समझदारी है।

4. पर्याप्त और अच्छी नींद लें

नींद से जुड़ी समस्याएं जैसे नींद के दौरान सांस रुकना या ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया हार्ट पंपिंग कम होने का एक बड़ा कारण हैं। अगर आपको नियमित खर्राटे आते हैं, तो ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया इसका एक बड़ा कारण हैं। इसलिए समय रहते हैं डॉक्टर से उपचार लें और 8 घंटे की अच्छी नींद लें।

5. संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें

अनहेल्दी फूड्स जैसे जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, साथ ही ज्यादा तला भुना खाने से बचें। घर पर बना भोजन करें और मिर्च-मसालों से भी दूरी बनाएं। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। हर्री पत्तेदार सब्जियां, दाल, बीन्स, फलियां आदि को डाइट की हिस्सा बनाएं। यह न सिर्फ हार्ट पंपिंग को नियमित रखने में मदद करेगा, बल्कि दिल भी स्वस्थ रहेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info