हार्ट में ब्लॉकेज क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 15:15

हार्ट ब्लॉकेज क्यों होता है?

हार्ट में ब्‍लॉकेज की समस्‍य जन्‍म से हो सकती है या अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल या अन्‍य कारण से बाद में हार्ट में ब्‍लॉकेज हो सकता है। हार्ट ब्‍लॉकेज का मतलब है जब हार्ट में रुकावट के कारण ब्‍लड सप्‍लाई बाधित होती है तो उसे हार्ट ब्‍लॉकेज के नाम से जाना जाता है। हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या को नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए वरना हार्ट अटैक की समस्‍या हो सकती है। ऐसा नहीं है क‍ि हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या केवल बुजुर्गों में हो, ये समस्‍या क‍िशोरों और युवाओं में भी देखने को म‍िलती है। हार्ट में ब्‍लॉकेज की समस्‍या क्‍यों होती है, इसके क‍ितने प्रकार हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है इसे जानने के ल‍िए लेख को अंत तक पढ़ें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के पल्‍स हॉर्ट सेंटर के कॉर्ड‍ियोलॉज‍िस्‍ट डॉ अभ‍िषेक शुक्‍ला से बात की।

हार्ट ब्‍लॉकेज क्‍यों होता है?

ज‍िन लोगों के हार्ट की सर्जरी हुई है उनमें हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या हो सकती है।
ज‍िन लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी होती है उन्‍हें हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या आगे जाकर हो सकती है।
दवाओं के बुरे प्रभाव के कारण हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या हो सकती है इसल‍िए ब‍िना सलाह दवा का सेवन न करें।
कुछ बच्‍चों के हार्ट में जन्‍म से ही ब्‍लॉकेज पाया जाता है।
संक्रमण के कारण (causes of infection) भी हार्ट में ब्‍लॉकेज की समस्‍या हो सकती है।
ब्‍लड क्‍लॉट होने की स्‍थ‍ित‍ि में भी हार्ट ब्‍लॉकेज की समस्‍या हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info