हल्दी वाला दूध क्यों नहीं पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 08:59

हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए? जानें कितनी मात्रा में मिलाएं दूध में हल्दी

Healthy Diet in Hindi: हल्दी वाला दूध कई समस्याओं को दूर कर सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए. अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से जानें हल्दी का दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए...

जोड़ों के लिए वरदान
Healthy Diet in Hindi: जब भी बचपन में चोट लगती थी तो मां, दादी या नानी रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिलाते थे. हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है. हल्दी और दूध दोनों ही जरूरी पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम और न जानें कितने जरूरी तत्व पाए जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं देना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…

हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए?
जो लोग लो ब्लड शुगर से परेशान रहते हैं वे डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है. ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम सकता है.
जिन लोगों का पाचन सिस्टम (कब्ज की समस्या, पेट में गैस, ब्लोटिंग की समस्या, पेट में सूजन, सीने में जलन या एसिड रिफल्क्स, अपच आदि) गड़बड़ रहता है वे भी हल्दी वाले दूध का सेवन न करें.
यदि आपके शरीर में खून की कमी यानि आयरन की कमी है तो ऐसे में हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे समस्या और बढ़ सकती है.
यदि व्यक्ति किडनी रोगी है यानि व्यक्ति को किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो ऐसे में हल्दी का दूध सेहत को नुकसान पहुंचा जा सकता है. खासतौर पर पथरी की समस्या होने पर, दरअसल हल्दी में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी स्टोन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है. ऐसे में किडनी की समस्या के दौरान इस ड्रिंक का सेवन न करें.

दूध में हल्दी कितनी मिलानी चाहिए?
बता दें कि हल्दी की तासीर गर्म होती है. ऐसे में व्यक्ति दूध में चुटकी भर हल्दी मिला सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info