हम नाखून कब नहीं काटते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:18

रात में क्‍यों नहीं काटना चाहिये नाखून, जानें सही वार और समय

Nails Cutting: ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का सही समय और दिन तय किए गए हैं। यदि आप गलत दिन या समय पर नाखून काटते हैं तो आपके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धन की हानि होने के साथ ही कई तरह की परेशानियां होती हैं।

Nails Cutting: आपने अक्सर अपने घरों में बड़े-बुजुर्गों को ये बात कहते हुए सुना होगा कि रात में नाखून नहीं काटना चाहिए। क्या आपको इसके पीछे की वजह मालूम है ? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिरी ऐसा क्यों होता है। दरअसल, धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का एक सही समय होता है। जिसका सीधा संबंध आपके फायदे और नुकसान से होता है। ज्योतिष के अनुसार नाखून काटने का सही समय और दिन तय किए गए हैं। यदि आप गलत दिन या समय पर नाखून काटते हैं तो आपके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धन की हानि होने के साथ ही कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, आप सही समय पर नाखून काटते हैं तो इसका लाभ भी होता है। आइए जानते हैं किस दिन और किस समय नाखून काटे।

इस दिन ना काटें नाखून

ज्योतिष के अनुसार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नाखून काटना अशुभ होता है। ऐसा करने से गरीबी आती है। इसके अलावा अमावस्या, नवरात्रि समेत कुछ व्रत या त्योहार पर नाखून नहीं काटना चाहिए। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार का दिन नाखून काटने के लिए शुभ माना जाता है।

शनिवार - इस दिन नाखून काटने से उम्र घटती है। घर में रुपयों पैसों की कमी आती है।

मंगलवार - इस दिन नाखून काटने से भाईयों में मतभेद होता है। खून से जुड़े रोग होने की संभावना होती है। वहीं, साहस और पराक्रम में कमी आती है।

गुरूवार - इस दिन नाखून काटने से शिक्षा, ज्ञान में कमी आती है और पेट संबंधी बीमारियों होने की संभावना रहती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info