सी सेक्शन के बाद गैस पास करना क्यों जरूरी है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 14:33

बच्‍चे के जन्‍म के बाद एक मां के लिए बहुत सारे सरप्राइज होते हैं। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद नई मांओं को गैस और पेट दर्द होता है। डिलीवरी के बाद पहले कुछ दिनों में यह दर्द उठना बिलकुल नॉर्मल है। कई कारणों से डिलीवरी के बाद महिलाओं को पोस्‍टपार्टम गैस हो सकती है लेकिन अच्‍छी बात यह है कि आप घर पर ही कुछ देसी नुस्‍खों की मदद से इस गैस के दर्द को कम कर सकती हैं। अगर गैस की वजह से बहुत तेज दर्द हो रहा है, तो आप डॉक्‍टर से इस बारे में बात कर सकती हैं लेकिन आमतौर पर प्रसव के कुछ दिन बाद यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है।

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद गैस का दर्द

प्रेग्‍नेंसी के बाद गैस का दर्द उठना आम बात है और इसके कई कारण हो सकते हैं। प्रेग्‍नेंसी के दौरान प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन बनता है जिससे मांसपेशियां रिलैक्‍स रहती हैं। इसका मतलब है कि आंतें भी रिलैक्‍स हो जाती हैं और उनके काम करने की गति धीमी पड़ जाती है। इससे पाचन भी धीमा पड़ने लगता है और खाने को पचने में नॉर्मल से ज्‍यादा समय लगता है। इससे पेट के अंदर गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है, डकार और पाद आता है।

पेल्विक में चोट

पेल्विक हिस्‍से में चोट लगने की वजह से भी आपको प्रेग्‍नेंसी के बाद गैस का दर्द हो सकता है। यदि डिलीवरी के दौरान एनल स्पिंचटर मसल्‍स खिंच या छिल जाएं, तो मल त्‍याग की क्रिया में बदलाव आ सकता है। इसकी वजह से गैस पास करने, पतला मल अपने आप निकल जाने की समस्‍या हो सकती है।

कब्‍ज भी है कारण

डिलीवरी के बाद कब्‍ज भी सताती है जो कि गैस के दर्द का कारण बन सकती है। आपकी डिलीवरी सिजेरियन हुई हो या नॉर्मल, प्रसव के बाद पाचन तंत्र धीमा पड़ता ही है ताकि शरीर को आराम मिल सके। डिलीवरी के बाद 6 हफ्तों तक कब्‍ज हो सकती है और गैस फंस सकती है।

गैस के दर्द से कैसे पाएं छुटकारा

सिजेरियन डिलीवरी के बाद गैस का दर्द आमतौर पर अपने आप चला जाता है लेकिन आप कुछ उपायों की मदद से भी इस दर्द को कम कर सकती हैं।

यदि डॉक्‍टर ने आपको आयरन सप्‍लीमेंट लिखे हैं, तो आप डॉक्‍टर से पूछें कि क्‍या आप डिलीवरी के बाद एक या दो बार मल त्‍याग करने के बाद इन्‍हें लेना शुरू कर सकती हैं। इससे आपका पेट साफ हो पाएगा क्‍योंकि आयरन के सप्‍लीमेंट कब्‍ज पैदा करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info