सीने में घर घर की आवाज क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:18

जब सांस छोड़ी जाती है तो घरघराट की आवाज और साफ सुनाई देती है. घरघराहट की आवाज तब पैदा होती है, जब फेफड़ों (Lungs) से निकलने वाली हवा नाक की संकुचित वायु नलियों से होकर गुजरती है. घरघराहट की स्थिति मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम, अस्थमा और सीपीओडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज के लक्षण के रूप में सामने आती है.

इन रोगों की वजह से भी हो सकती है घरघराहट

कुछ अन्य स्थितियां और रोगों के कारण भी श्वसन मार्ग संकुचित हो जाते हैं जिसकी वजह से घरघराहट होने लगती है. इन रोगों में अस्थमा, सीओपीडी, कुछ गंभीर एलर्जिक रिएक्शन, श्वसन मार्ग में ट्यूमर विकसित होना, कोई बाहरी वस्तु श्वसन मार्ग में फंस जाना, वातस्फीति, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, स्लीप एप्निया, गेस्ट्रोइसोफेजियल रिफल्क्स डिसीज आदि शामिल हैं. उन लोगों में घरघराहट का जोखिम ज्यादा होता है जो एलर्जी के प्रति संवेदनशील होते हैं या जिनके परिवार का कोई सदस्य पहले अस्थमा की समस्या से पीड़ित हो, फेफड़े के कैंसर से जूझ रहा हो या फिर सिगरेट पीते हो.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info