सीने में दर्द में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:51

सीने में दर्द के घरेलू उपाय | Home Remedies For Chest Pain

गर्म हल्दी वाला दूध

गर्म हल्दी वाला दूध पीना जिस तरह आपके शरीर के अनेक हिस्सों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है उसी तरह इससे आपके सीने का दर्द भी दूर होता है. आप इस दूध में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. हल्दी (Turmeric) के एंटी बैक्टीरियल गुण सीने में बलगम से होने वाले दर्द में सबसे ज्यादा फायदा देते हैं. आप इसे सुबह शाम पी सकते हैं.

सिंकाई

छाती के जिस हिस्से में दर्द (Chest Congestion) है उस हिस्से की आप गर्म कपड़े से सिंकाई कर सकते हैं. गर्म पानी में कपड़ा डुबाकर या गर्म तवे पर कपड़े को 5 सैकंड रखकर सिंकाई करने से दर्द में राहत मिलती है.

अगर छाती के आसपास मसल्स में दर्द हो रहा हो तो आप ठंडी बर्फ की सिंकाई कर सकते हैं. विटामिन डी की कमी से छाती के ठीक नीचे उठ रहे दर्द में भी ठंडी सिंकाई फायदेमंद होती है.

गर्म पानी पीना

गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है. आपको इससे खांसी, जुकाम और बलगम (Phlegm) की वजह से होने वाले छाती के दर्द से राहत मिलेगी.

बादाम का दूध

अगर खाने की नली में एसिड बनने से सीने में दर्द उठ रहा है तो आप बादाम का दूध पी सकते हैं. ये इस दर्द को दूर करता है.

गर्म नींबू का पानी

अगर पेट में गैस की वजह से सीने में दर्द (Chest Pain) है तो हल्के गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से इस दर्द से राहत मिलती है.



सीने में दर्द को दूर करने के उपाय (Home Remedies for Chest Pain)

1. यदि आपको सीने में जलन, दर्द, भारीपन महसूस हो, तो आप लहसुन का सेवन करें। इसके लिए आप लहसुन का रस निकालें। इसे एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। लहसुन की दो कली कच्चा खाने से भी सीने में दर्द, जलन और पेट संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। कई बार हार्ट डिजीज होने से भी सीने में दर्द होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दिल का रूटीन चेकअप कराते रहें, ताकि समय रहते ही किसी भी हृदय संबंधित समस्या का पता चल सके। लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।

2. तुलसी के पत्तों को चबाने से भी छाती में होने वाले हल्के दर्द, भारीपन, दबाव को ठीक किया जा सकता है। आप चाय में तुलसी की पत्तियां डालकर भी पी सकते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से भी राहत मिल सकता है।

3. कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण भी सीने में दर्द होने लगता है। हालांकि, यह दर्द किसी हार्ट डिजीज के कारण नहीं होता है। आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल कम है, तो इसे जानने के लिए टेस्ट कराएं। विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करें जैसे मशरूम, दूध, फैटी मछली, चीज, अंडे का पीला वाला भाग आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info