सोते हुए बच्चे को कैसे जगाए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:23

बच्चे को नींद से जगाने का तरीका-

1. बच्चे के आसपास रोशनी कम करना

छोटे बच्चे अपने आसपास की रोशनी को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे में रोशनी कम करने पर वह अपने आप उठ सकते हैं और रोते भी नहीं है।

2. हल्का मसाज

मसाज करने से बच्चे को काफी आराम मिलता है। अगर आप सोते हुए बच्चे के पीठ या पैरों में हल्की मसाज करना शुरू कर दे, तो वह आसानी से उठ जाते हैं और उन्हें फीडिंग कराना आसान होता है।

3. बच्चे को गोद में उठाना

सोते हुए बच्चे को सीधा गोद में उठाने की कोशिश करें। इससे भी बच्चा आसानी से जाग सकता है लेकिन इस दौरान उन्हें ज्यादा हिलाएं-डुलाएं नहीं क्योंकि हो सकता है कि इससे गलत तरीके से उनकी नींद टूट जाए।

4. धीमी आवाज में गाना गाएं

धीमी आवाज में गाना गाने से भी बच्चे की नींद खुल सकती है। मां की आवाज सुनकर बच्चा भी बच्चा आसानी से जाग सकता है। इस तरह से वह रोता भी नहीं और दूध भी सही तरीके से पी लेता है।

5. डायपर बदलना

कई बार पेरेंट्स सोने के दौरान बच्चे का डायपर बदलना भूल जाते हैं और घर के अन्य कामों में व्यस्त हो जाते हैं। इससे बच्चे की स्किन खराब हो सकती है लेकिन अगर आप बच्चे को फीडिंग करने के लिए उठाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप बच्चे का डायपर बदलें। ऐसा करने से वह उठ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info