स्कैल्प एक्जिमा का क्या कारण बनता है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 10:16

Scalp Eczema: कई कारणों से सिर की त्वचा से निकलने लगती है परत, तुरंत इन बातों को गौर करें

सर्दियों में स्किन काफी ड्राई और बेजान सी लगने लगती है. जैसे चेहरे की वैसे ही बालों के स्कैल्प की भी. मौसम काफी ड्राई रहता है जिसकी वजह से बालों में भी खूजली, डैंड्रफ, ड्राईनेस दिखने लगती है. ये ड्राईनेस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कई बार स्कैल्प से स्किन भी बाहर आने लगती है, इसमें इतनी खुजली होती है कि घाव भी बन जाता है. इसे स्कैल्प एक्जिमा कहते हैं. किन कारणों से बालों के अंदर ऐसा होता है, लक्षण क्या है, कैसे इसका इलाज कर सकते हैं.

जब सिर के अंदर से यानी स्कैल्प से परतदार लेयर निकलने लगती है, खुजली होती है, तब स्कैल्प एक्जिमा होता है. इसे नॉर्मल समस्या ना समझें बल्कि इसका इलाज करें. स्कैल्प को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है.

क्या है सेबोरिक डर्माइटिस (What is Scalp Eczema)

ये स्कैल्प से जुड़ी एक्जिमा की बीमारी है. ये एक ऑटोइम्युन डिसऑर्डर है. यह आमतौर पर सिर की स्किन की त्वचा को काफी प्रभावित करता है. इसकी वजह से सिर में लाल या भूरे रंग के चकत्ते बनने लगते हैं. जिसकी वजह से खुजली भी बहुत होती है. बहुत अधिक सिर को खुजलाने से स्कैल्प को कई तरह के नुकसान होते हैं जैसे-खुजली,जलन,रैशेज, घाव और बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

कारण (स्कैल्प एक्जिमा के कारण)

एंटीहिस्‍टेमिन की गोलियां
एंटीसैप्टिक क्रीम
एंटीबायोटिक्स
प्रभावित क्षेत्रों पर लगाने के लिए कॉटन बैंडेज
शुष्क या ठंडे वातावरण के कारण
किसी ऐसी स्थिति होना जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर दे
न्यूरोलॉजिकल स्थिति होना, जैसे पार्किंसंस रोग
कुछ मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां, जैसे तनाव में रहना
कुछ दवाएं लेना, जैसे कि लिथियम, डोपामाइन विरोधी, या इम्यूनोसप्रेसेन्ट्स

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info