स्ट्रोक के 3 मुख्य लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:06

स्ट्रोक के लक्षण क्या

मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में कमी की वजह से मस्तिष्क के भीतर के उत्तकों और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है. मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्से, शरीर के अलग-अलग अंगो को नियंत्रित करते हैं. स्ट्रोक के लक्षण शरीर के उन हिस्सों पर दिखता है, जिन हिस्सों को स्ट्रोक का शिकार होने वाला मस्तिष्क का भाग कंट्रोल करता है. स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति को जितनी जल्दी इलाज और उचित देखभाल मिल जाए, उनता ही बेहतर इसके परिणाम देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में समझा जाए, ताकि आप आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकें.

पक्षाघात (Paralysis)
हाथ, पैर और चेहरे का सुन्न पड़ना या कमजोरी महसूस होना, खासतौर पर शरीर के एक तरफ.
बोलने में दिक्कत और दूसरों को समझने में समस्या.
बोलने पर भाषा समझ में न आना (Slurred Speech).
भ्रम, भटकाव या प्रतिक्रिया में कमी होना.
व्यवहार में अचानक बदलाव आना, खासतौर पर बातों को नकारना.
नजर संबंधी समस्याएं, विशेषतौर पर एक आंख या दोनों आंखों से देखने में समस्या. आंखों के आगे काला धब्बा से लगना या धुंधला दिखना, डबल विजन जैसी समस्याएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info