सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 10:20

कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी पेट दर्द सहना पड़ता है। आपको यह दर्द कई कारणों से हो सकता है और इसका इलाज भी मौजूद है।

​डिलीवरी के बाद पेट दर्द होने के कारण :-
डिलीवरी के तुरंत बाद गर्भाशय प्रेग्‍नेंसी से पहले वाली शेप में आने लगता है। इसकी वजह से पेट के हिस्‍से में ऐंठन शुरू हो जाती है। आमतौर पर ऐसा डिलीवरी के बाद के शुरुआती दिनों में होता है क्‍योंकि गर्भाशय को अपनी पहले की शेप में आने में लगभग 6 हफ्ते का समय लगता है।

इसके बाद स्‍तनपान की वजह से यह दर्द हो सकता है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को यह दर्द कम सताता है।

कब्‍ज भी है कारण :-
कई बार डिलीवरी के बाद महिलाओं को कब्‍ज हो जाती है। इसके कारण भी पेट दर्द सताने लगता है। प्रोजेस्‍टेरोन बढ़ने, बवासीर होने, वैजाइनल टियर या लेबर के बाद आराम करते रहने से कब्‍ज हो सकती है।

वहीं सिजेरियन डिलीवरी में टांके वाले हिस्‍से और अंदरूनी घाव पर दर्द हो सकता है। इस दर्द को कम करने के लिए आराम करना ही सबसे सही तरीका है। आप डॉक्‍टर की सलाह पर दर्द निवारक दवा ले सकती हैं।

​कब तक रहता है दर्द :-
डिलीवरी के बाद आपको दर्द होगा या नहीं या दर्द कब तक जाएगा, यह सब आपकी डिलीवरी के तरीके पर निर्भर करता है।

अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो आपका दर्द डिलीवरी के बाद कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा। वहीं सिजेरियन डिलीवरी में दर्द कुछ हफ्तों में जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info