सिस्ट के क्या लक्षण होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 15:10

महिलाएं ओवेरियन सिस्ट के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, सही समय पर लें चिकित्सकीय परामर्श 

ओवरी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है
कई सारी महिलाएं अपने जीवनकाल में ओवरी में सिस्ट होने की समस्या से जूझती हैं। ओवरी महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिलाओं में दो ओवरी होती हैं। यह गांठ महिलाओं के शरीर में कुछ सप्ताहों से लेकर कुछ महीनों तक बनी रहती है। आम भाषा में इसे अंडाशय की गांठ भी कहा जाता है। यदि आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज करते चले जाते हैं तो ये गांठ बढ़ती चली जाती है जो कि आगे चलकर और भी मुश्किलें खड़ी करती है। अगली स्लाइड्स से जानिए ओवेरियन सिस्ट के किन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
कई महिलाओं को बार-बार पेशाब भी आती है
पेशाब करते में समस्या होना
यदि आपको पेशाब करते वक्त दर्द हो रहा है या ब्लेडर वाले हिस्से पर अधिक दबाव महसूस होता है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ओवेरियन सिस्ट होने पर अक्सर पेशाब आने जैसा लगता है लेकिन पेशाब करने में कई बार मशक्कत भी होती है। पेशाब करने में समय लगता है और पेशाब करते वक्त पेट के निचले भाग में दर्द उठने लगता है। कई महिलाओं को बार-बार पेशाब भी आती है। 

यह प्रक्रिया दिन-ब-दिन पीड़ादायी होती जाती है -
मल त्याग करने में दर्द होना
ओवेरियन सिस्ट होने पर महिलाओं को मल त्याग करने में भी समस्या होती है। उनके लिए यह प्रक्रिया दिन-ब-दिन पीड़ादायी होती जाती है। मल त्यागते वक्त अचानक से असहनीय दर्द उठने लगता है। यह कोई सामान्य लक्षण नहीं है इसलिए ऐसा होने पर बात को छिपाने की बजाय तुरंत उपचार कराने का निर्णय लें। 
मासिक धर्म का बहुत पहले आ जाना
अनियमित मासिक धर्म
यदि आपका मासिक धर्म हमेशा समय पर आता है और अचानक से इसके पैर्टन में बदलाव देखने में आता है। मासिक धर्म का बहुत पहले आ जाना या बहुत दिनों तक टल जाना। मासिक धर्म का आना पर रक्तस्त्राव बहुत अधिक होना। पेट में बहुत अधिक खिंचाव महसूस होना, कमर दर्द होना आदि भी ओवेरियन सिस्ट के लक्षण हैं। 

भारीपन सा महसूस होना ओवेरियन सिस्ट का लक्षण है -
पेट के निचले भाग में दर्द 
पेट के निचले भाग में दर्द यदि माहवारी के दिनों की बजाय भी बना रहता है। पेडू वाले हिस्से में सूजन का रहना, कपड़ों को पहनने में समस्या का आना, पूरे समय खिंचाव और भारीपन सा महसूस होना ओवेरियन सिस्ट का लक्षण है। इसे सामान्य दर्द न समझें। ऐसा दर्द यदि बना ही हुआ है लंबे समय से और कभी- कभी अचानक यह बहुत बढ़ जाता है तब तो स्त्री रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। 
उल्टी आना भी ओवेरियन सिस्ट का लक्षण हो सकता है
उल्टी आना
बार-बार घबराहट होना या उल्टी आना भी ओवेरियन सिस्ट का लक्षण हो सकता है क्योंकि अंडाशय की गांठ हो जाने पर अंडाशय के ऊपर जो परत होती है, उसका झरण नहीं हो पाता है। यह कारण है कि अंडाशय में गांठ होने पर ये प्रारंभिक लक्षण के रूप में देखने में आता है। ऐसी स्थिति में समय रहते चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info