सिर दर्द के लिए कौन सी गोली लेनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 15:54

सिर दर्द में फायदेमंद एलोपैथिक दवाएं
व्यस्त जीवन शैली व तनाव जैसे कारणों की वजह से सिर दर्द की समस्या हो सकती है. इसके उपचार के लिए कई ओवर-द-काउंटर दवाएं उपलब्ध हैं. सिर दर्द की दवा 3 श्रेणियों के आधार पर ली जा सकती है जैसे - सिर के दर्द के लक्षणों को कम करने के आधार पर, सिर दर्द के कारणों के आधार पर और सिर का दर्द दिन में कितनी बार और कितनी तेज होता है. आइए, सिर दर्द की कुछ खास एलोपैथिक दवाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं -

एसिटामिनोफेन - Acetaminophen

एसिटामिनोफेन का प्रयोग हल्के या तेज सिर दर्द को कम करने के लिए किया जा सकता है. इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी शामिल हैं, जैसे इसका डायरेक्ट सेवन करने से ब्लड काउंट में बदलाव आ सकता है. साथ ही कुछ मामलों में लिवर डेमेज का रिस्क भी बढ़ सकता है.

एस्पिरिन - Aspirin

एस्पिरिन दवा का प्रयोग भी सिर दर्द के इलाज के रूप में किया जा सकता है. इस दवाई को 19 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए. इससे हार्ट बर्न, गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल, ब्लीडिंग, एयरवे का सिकुड़ना और एलर्जिक रिएक्शन जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं.


फेनोप्रोफेन - Fenoprofen

फेनोप्रोफेन का प्रयोग टेंशन से होने वाले सिर दर्द, माइग्रेन व हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाले दर्द में किया जाता है. इसके साइड इफेक्ट्स में डायरिया, अपच, जी मिचलाना व चक्कर आना शामिल है.


फ्लर्बिप्रोफेन - Flurbiprofen

फ्लर्बिप्रोफेन दवा का प्रयोग टेंशन हेडैक व माइग्रेन आदि में किया जाता है. इसका सेवन करने से चक्कर आना, गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल अपसेट, अल्सर होना और देखने में थोड़ी समस्या होना जैसे साइड इफेक्ट्स देखने हो सकते हैं.


इबूप्रोफेन - Ibuprofen

इबूप्रोफेन दवा का सेवन टेंशन से होने वाले सिर दर्द के दौरान किया जाता है. इसका सेवन करने से गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल अपसेट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, जी मिचलाना, उल्टियां आना, रैश व लिवर को नुकसान जैसे साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं.


नेप्रोक्सेन - Naproxen

नेप्रोक्सेन दवा का सेवन हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाले सिर दर्द, माइग्रेन और टेंशन से होने वाले सिर दर्द के इलाज के रूप में प्रयोग किया जाता है. इसके साइड इफेक्ट्स में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल अपसेट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, उल्टियां आना, जी मिचलाना व रैश होना आदि शामिल हैं.


सिर में दर्द होने पर इन ओवर-द-काउंटर दवाओं का भी सेवन किया जा सकता है -

केटोरोलक (Ketorolac)
मेटाक्सेलोन (Metaxalone)
मेथोकार्बामोल (Methocarbamol)
ऑर्फिनेड्रिन (Orphenadrine)
कैरीसोप्रोडोल (Carisoprodol)
डिक्लोफेनाक (Diclofenac)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info