सर्जरी के बाद निशान के लिए सबसे अच्छा इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:45

सिजेरियन के निशान से आती है शर्म, तो इन घरेलू नुस्‍खों से पाएं छुटकारा-

​विटामिन ई और प्‍याज का रस

सी-सेक्‍शन डिलीवरी के बाद टांके का निशान रह ही जाता है। विटामिन ई और प्‍याज का रस मिलकर स्‍कार टिश्‍यू को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये स्‍कार को बढ़ने से रोक देते हैं।

मार्केट से विटामिन ई कैप्‍सूल लाएं और उसमें प्‍याज का रस मिलाकर रोज स्‍कार पर लगाएं। इसके नियमित इस्‍तेमाल से समय के साथ निशान हल्‍का होता जाएगा।

​शहद और कोकोआ बटर

स्किन के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। शहद स्‍कार को बढ़ने से रोकता है। शहद नैचुरल हीलिंग करता है लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्‍टर से जरूर पूछ लें।

इसके अलावा कोकोआ बटर भी सिजेरियन ऑपरेशन के निशान को कम कर सकता है। कोकोआ बटर प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करता है। यह ना सिर्फ स्‍कार को कम करने में मदद करता है बल्कि घाव को भरने का भी काम करता है। कोकोआ बटर क्रीम से स्‍कार की मालिश करें। इससे स्‍कार हल्‍का पड़ता है।

​विटामिन ई और एलोवेरा तेल

विटामिन ई स्‍कार को ठीक करने में मदद करता है। विटामिन ई ऑयल से मालिश करने से टिश्‍यू नरम होते हैं और स्किन हील करने लगती हैं। ये तेल ज्‍यादा चिपचिपा नहीं होता है और आप किसी भी मौसम में इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

आप सिजेरियन के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आप घर पर ही एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल सकती हैं। एलोवेरा जेल टांकों के निशान को हल्‍का करता है। इससे स्किन को जलन या खुजली से भी राहत मिलती है।

​नींबू

स्‍कार और निशान को हल्‍का करने के लिए नींबू का इस्‍तेमाल किया जाता है। स्किन के किसी भी तरह के निशान को नींबू से हल्‍का किया जा सकता है जिसमें सिजेरियन का स्‍कार भी शामिल है।

नींबू सिट्रस फल है इसलिए टांके के पूरी तरह से भरने के बाद ही आपको उस पर नींबू का रस लगाना चाहिए। जब टांके वाली जगह से दर्द बिलकुल खत्‍म हो जाए, तब उस पर नींबू का रस लगाना चाहिए। घाव के भरने से पहले नींबू का इस्‍तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info