सर्दियों में बादाम का सेवन कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 14:36

सर्दियों में भीगे बादाम खाने के 6 फायदे

सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। उसमें भी बात अगर बादाम की कि जाए, तो इसका सेवन सेहत को दो गुना लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचती है। साथ ही बादाम पोषक तत्वों का भी खजाना होता है। सर्दियों में भीगे बादाम (Soaked Almonds) का सेवन करने से सर्दियों में होने वाली कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में भीगे बादाम का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सर्दियों में भूख अधिक लगने की वजह से अधिक खाना खा लेते हैं, जिसकी वजह से पाचन (Digestion) क्रिया पर असर पड़ता है, लेकिन अगर आप सर्दियों में रोजाना भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। क्योंकि भीगे बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन सर्दी के मौसम में अगर आप रोजाना 2-3 भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। क्योंकि भीगे बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भीगे बादाम में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में रोजाना भीगे बादाम का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि भीगे बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

याददाश्त होती है तेज

भीगे बादाम का सेवन मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर भीगे बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे बादाम पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info