सबसे अच्छा चेहरा तेल कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:28

ग्लोइंग स्किन के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फेशियल ऑयल, झुर्रियां, फाइन लाइन भी करें कम
विटामिन ए और ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को भरपूर पोषण देता है.

विटामिन ए और ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को भरपूर पोषण देता है.
अधिकतर लोग मुहांसों, झुर्रियों, फाइन लाइंस, बेजान, रूखी त्वचा, ओपेन पोर्स से परेशान रहते हैं. कुछ लोगों के चेहरे पर ढेर

हाइलाइट्स
मेकअप हटाने से लेकर स्किन में होने वाली जलन को शांत करने में कारगर है नारियल तेल.
त्वचा में नमी और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑयल बेहतरीन विकल्प है.

Best Oils for Glowing Skin: हेल्दी, बेदाग और ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं चाहता है, लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ होता तो फिर कोई बात ही नहीं थी. हेल्दी स्किन पाने के लिए आपको थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी. अधिकतर लोग मुहांसों, झुर्रियों, फाइन लाइंस, बेजान, रूखी त्वचा, ओपेन पोर्स से परेशान रहते हैं. कुछ लोगों के चेहरे पर ढेरों दाग-धब्बे होते हैं, जो जल्दी नहीं कम होते हैं. यदि आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए, तो आप कुछ स्किन फ्रेंडली तेल ट्राई कर सकते हैं. ये कुछ ऐसे फेशियल तेल हैं, जो त्वचा की इन समस्याओं को होने से रोकते हैं, स्किन को निखारते हैं, लंबी उम्र तक जवां बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं 5 बेस्ट फेशियल ऑयल के बारे में जो आपकी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट ऑयल

बादाम का तेल
विटामिन ए और ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को भरपूर पोषण देता है. स्किन के टेक्स्चर को सुधारता है. त्वचा पर नेचुरल निखार लाता है, इसे कोमल बनाए रखता है. यह आंखों के पास के काले घेरे, धब्बों और निशानों को भी हल्का करने में कारगर है. बादाम का तेल हर तरह की स्किन टाइप वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं.



जोजोबा ऑयल
जोजोबा तेल को त्वचा आसानी से अवशोषित यानी एब्जॉर्ब कर लेती है. यह रूखी त्वचा के लिए बेस्ट ऑयल है. इसके इस्तेमाल से स्किन पर ऑयल का निर्माण कम होता है. जोजोबा ऑयल को आप कभी भी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं. इसे लगाने के बाद भी स्किन चिपचिपी नज़र नहीं आती है. नेचुरली स्किन पर ग्लो लाने और हेल्दी रखने के लिए बेहतरीन ऑयल है.

जैतून का तेल
त्वचा में नमी और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए जैतून यानी ऑलिव ऑयल बेहतरीन विकल्प है. इस तेल को आप सर्दियों में भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि इस मौसम में ड्राई स्किन की समस्या अधिक होती है. ऑलिव ऑयल में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं. जब आप इसे स्किन पर अप्लाई करते हैं तो ये ऑक्सीडेटिव के कारण होने वाले नुकसान को रोकता है और त्वचा को कोमल बनाता है.

अंगूर के बीज का तेल
इस तेल में लिनोलिक एसिड अधिक होता है. इसे त्वचा पर लगातार अप्लाई करने से स्किन टेक्सचर में सुधार होता है. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर यह तेल रोम छिद्रों को खोलने, मुंहासों को कम करने और ब्रेकआउट को ठीक करने में मदद करता है.


बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये योगासन

नारियल का तेल
नारियल तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बालों और स्किन की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है. मेकअप हटाने से लेकर स्किन में होने वाली जलन को शांत करने में बेहद कारगर है नारियल तेल. यह घावों को भी जल्दी भरता है. नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड डैमेज स्किन को दुरुस्त करता है. चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है. इसमें विटामिन ए होता है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती हैं. नारियल का तेल नियमित रूप से स्किन पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है. हालांकि, नारियल का तेल उन लोगों को कम ही इस्तेमाल करना चाहिए, जिन्हें मुहांसे अधिक होता है और स्किन ऑयली है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info