सबसे लाइलाज बीमारी कौन सी है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:38

मोटर न्यूरॉन भी ऐसी ही एक लाइलाज बीमारी है, जिसका अभी तक सटीक इलाज नहीं मिल पाया है। मोटर न्यूरॉन?

यह एक घातक बीमारी है, जिसके कारण मरीज की मांसपेशिया बर्बाद हो जाती हैं, उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीज को खाना निगलने से लेकर सांस लेने तक में परेशानी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बीमारी की चपेट में आने के बाद सिर्फ पांच फीसदी लोग ही जिंदा बच पाते हैं।

स्टोनमैन सिंड्रोम

फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (एफओपी), जिसे स्टोनमैन सिंड्रोम या मुंचमेयर रोग भी कहा जाता है, एक अत्यंत ही दुर्लभ, लेकिन गंभीर बीमारी है, जिसका कोई मौजूदा इलाज या उपचार नहीं है। इस बीमारी में मरीज की जब हड्डी टूटती है तो वह सही जगह जुड़ नहीं पाती, कभी-कभी तो वह हड्डी दूसरी जगह जुड़ जाती है, इससे काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के इलाज ढूंढने को लेकर अभी शोध चल रहे हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info