शुगर में आलू खा सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:20

डायबिटीज है और आलू खाने की शौकीन हैं, तो जानिए इसे आहार में शामिल करने का सही तरीका

वेट लॉस करना हो या डायबिटीज के मरीज हो, सबसे पहले लोग आलू पर प्रतिबंध लगाने लगते हैं। पर क्या ये वाकई जरूरी है या ये सिर्फ एक मिथ है?
भारतीय भोजन में आलू वह खास खाद्य पदार्थ है, जिससे आप स्नैक्स, सब्जी और मिठाई सब कुछ बना सकती हैं। मध्यम वर्गीय रसोई में जब सब्जी कम पड़ने लगती है, तो उसमें आलू मिलाकर उसे बढ़ाया जाता है। यहां तक कि आलू के परांठे छोटे से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद होते हैं। पर तब क्या हो जब आपके परिवार में किसी को डायबिटीज हो? मधुमेह होने पर अकसर आलू खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। पर अगर आप आलू की फैन हैं और डायबिटीज कंट्रोल (Potatoes in diabetes) में रखना चाहती हैं, तो जानिए क्या है आलू को आहार में शामिल करने का सही तरीका।
हर स्वाद में है आलू
काली मिर्च और नमक मिक्स उबले आलू, आलू-चाट, आलू-गोभी की सब्जी, आलू के पकोड़े…। अनगिनत नाम हैं आलू के सुस्वादु व्यंजनों के। पर डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक पाबंदी आलू के सेवन पर होती है। पर क्या वाकई डायबिटीज के मरीजों को आलू पूरी तरह से अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए? आइए चेक करते हैं।

डायबिटीज होने पर आपके बहुत सारे पसंदीदा फूड्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसकी वजह है उन फूड्स में शुगर और फैट का होना। पर आहार सिर्फ पेट ही नहीं भरता, बल्कि मन को भी संतुष्टि देता है। यही वजह है कि बैन होने के बावजूद हम उन चीजों को खाने के लिए मचलने लगते हैं। खासकर आलू खाने की इच्छा किसे नहीं होती?

सबसे पहले जानते हैं आलू क्यों है इतना खास
‘आलू को अक्सर फैट बढ़ाने वाला फूड माना जाता है, जबकि वास्तव में यह काफी पोषण प्रदान करता है। यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा वर्कआउट करता है, तो उसके लिए हेल्दी कार्बोहाइड्रेट आलू से बहुत आसानी से मिल जाता है। शरीर कार्बोहाइड्रेट को मांसपेशियों में स्टोर करता है। ताकि आगे वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिल सके। आलू को किसी भी डाइट में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर है।’

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info