शुगर पेशेंट को रात में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 28th Nov 2022 : 15:28

रात के खाने के लिए लो फैट या लो कार्ब फूड सबसे अच्छे होते हैं। आप रात के खाने में सूप, एक कटोरी सलाद, ग्रिल्ड पनीर या टोफू ले सकते हैं। मांसाहारी लोग ग्रिल्ड फिश या चिकन खा सकते हैं। आप अपने डिनर को लंच की तरह भी रख सकते हैं लेकिन कम मात्रा में।

डायबिटीज मरीजों को रात में इस तरह का लेना चाहिए आहार :-

रात में आप सूप का सेवन कर सकते हैं. खासतौर पर सब्जियों से तैयार सूप आपके लिए हेल्दी होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, नारियल इत्यादि को मिक्स करके सब्जी बनाकर खाई जा सकती है.
इसके अलावा रात में ओट्स, रागी, बाजरा के आटे से तैयार 1 से 2 रोटी और दाल का सेवन करें. इससे अधिक भोजन न करें.
अगर कुछ खाने का मन नहीं है, तो रात में सिर्फ 1 गिलास दालचीनी का पानी पीकर सो सकते हैं.
शुगर मरीजों को रात में मीठा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. यह उनके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है. जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ती हैं.
रात के समय तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करें. इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info