शुगर पेशेंट के लिए कौन सा आटा बेस्ट हैHealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:26

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं इन 4 चीजों का आटा :-

1. चने का आटा-Chane ka atta

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने के आटे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है और मोटा होता है। ये आसानी से नहीं पचता जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। साथ ही इससे मेटाबोलिक रेट भी सही रहता है जिससे डायबिटीज में कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

2. बाजरे का आटा-bajra ka atta

बाजरे का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन सेल्स को गति देते हैं जिससे इंसुलिन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है। इसके अलावा बाजरा काफी मोटा अनाज है जिसका फाइबर बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

3. राजगीरा का आटा-rajgira ka atta

राजगीरा का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। राजगीरा का आटा, लो ग्लाइसेमिक फूड है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये हाई कैलोरी वाला भी है जो कि शरीर की एनर्जी बूस्ट करने के साथ, डायबिटीज को संतुलित रखने में मददगार है।

4. रागी का आटा-Ragi atta

रागी का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आटे के सेवन से ब्लड ग्लूकोज नहीं बढ़ता और पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसके अलावा ये आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसके पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) मोतियाबिंद की समस्या से बचाते हैं और डायबिटीज के मरीजो में आंखों को हेल्दी रखते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info