शुगर पेशेंट कौन सी सब्जियां खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:43

डायबिटीज पेशेंट के लिए ये 4 सब्जियां हैं बहुत फायदेमंद :-

1. करेला
करेला स्‍वाद में भले ही कड़वा है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्‍स तो होते ही हैं, साथ ही इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है. अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो यह ब्‍लड में शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है.

2. ब्रोकली
ब्रोकली को भी डाइबिटीज पेशेंट बिना किसी समस्‍या के खा सकते हैं. इसमें कम कार्बोहाइड्रेट होता है जो शुगर के मरीजों के लिए जरूरी है.

3. भिंडी
भिंडी भी एक ऐसी सब्‍जी है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है जिसकी वजह से ये आसानी से पच जाती है. इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी यह बहुत ही मददगार है. बता दें कि भिंडी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं.

4.पत्ता गोभी
पत्‍ता गोभी एक लो स्टार्च (Low Starch) वाली सब्जी है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है. इसे आप सलाद के रूप में या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info