शाम की कसरत से पहले मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 16:39

एक्सरसाइज से पहले खाने के लिए अंडा सबसे अच्छा माना जाता है. यह प्रोटीन, अमीनो एसिड के साथ कई आवश्यक विटामिन से भरपूर होता है, जो कि वर्कआउट में मदद करते हैं. जिम जाने से पहले 1-2 उबले हुए अंडे खा सकते हैं या फिर ऑमलेट को ब्राउन ब्रेड के साथ खा सकते हैं. कॉफी में फैट बर्न करने वाले गुण काफी अधिक पाए जाते हैं.

वर्कआउट से पहले क्या खाएं

A. कार्ब्स

B. प्रोटीन

C. हाइड्रेशन

वर्कआउट से पहले क्या खाएं

वर्कआउट से पहले सही मात्रा में भोजन ना करने से आपको थकान, चक्कर आना, आलस आना, सिर घूमना और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं और अगर ऐसा कुछ नहीं भी होता है तो खाली पेट वर्कआउट करने या गलत फूड खाकर वर्कआउट करने से आपकी परफॉर्मेंस पर असर होगा और सही परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप सही फूड, सही मात्रा में, सही समय पर खाएं।

A. कार्ब्स

वर्कआउट करने के लिए एनर्जी सबसे जरूरी है और उसके लिए जरूरी हैं कार्ब्स(1)। जब आप कार्ब्स खाती हैं तो डाइजेशन सिस्टम इन्हें ग्लूकोज़ के रूप में तोड़ लेता है। यह ग्लूकोज़ मसल्स में प्रवेश करके एनर्जी का काम करता हैं और आप अपनी पूरी क्षमता के साथ वर्कआउट(2) कर पाती हैं। वर्कआउट करने से 2-3 घंटे पहले कार्ब्स खाना सही है, क्योंकि कार्ब्स को डाइजेस्ट होने में समय लगता है। आप ब्राउन राइस, फल, ग्रीक योगर्ट और टोस्ट खा सकती हैं।

B. प्रोटीन

वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करने मसल्स फाइबर्स टूट सकते हैं जिन्हें रिपेयर करने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। रिसर्च(3) बताती हैं कि वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेना मसल्स बिल्ड करने, मसल्स ग्रोथ और मसल्स स्ट्रेंथ(4) बढ़ाने में मदद करता है। आप एक्सरसाइज करने से 1-2 घंटे पहले अच्छी तरह उबले हुए अंडे, कॉटेज चीज़, फलियां, दाल या ग्रीक योगर्ट खा सकती हैं।

C. हाइड्रेशन

बॉडी और एक्टिविटी लेवल के अनुसार, हर किसी के लिए हाइड्रेशन लिमिट अलग-अलग हो सकती है लेकिन यह जरूरी है कि वर्कआउट से पहले और वर्कआउट करते वक्त आपकी बॉडी हाइड्रेटेड हो नहीं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो आपको दिनभर हाइड्रेटेड रहना चाहिए, लेकिन वर्कआउट करने से 2 घंटे पहले 2-3 गिलास पानी और वर्कआउट करने से 20 मिनट पहले 1 गिलास पानी जरूर पिएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info