शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:25


शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए-

1- भ‍ीगे हुए बादाम- आपको रोजाना भीगे हुए बादाम खाने चाहिए. सुबह खाली पेट बादाम खाने की आदत बना लें. बादाम खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान और अच्‍छा महसूस करेंगे. बादाम पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3, ओमेगा 6 और मैग्‍नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है. बादाम को खाने का सही समत और तरीका ये है कि आप इन्हें रात में पानी में भिगो दें. सुबह छीलकर खा लें.

2- भीगी हुई किशमिश- शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको किशमिश जरूर खानी चाहिए. सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है. किशमिश खाने से शरीर को पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन मिलता है. बादाम की तरह आप किशमिश को भी रात में भिगो दें और सुबह खाएं. भीगी हुई किशमिश में न्‍यूट्र‍िशन और बढ़ जाते हैं. किशमिश खाने से एनर्जी बनी रहती है. इससे मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है.

3- गर्म पानी और शहद- सुबह खाली पेट गर्म पानी और शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके अलावा आंतों को साफ और स्वस्थ बनाने में भी मददगार है. जो लोग खाली पेट शहद और पानी पीते हैं उनकी बॉडी से टॉक्‍स‍िक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. इससे मेटाबोलिज्‍म मजबूत होता है. आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है. इससे शरीर को खनिज, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भी मिलते हैं.

4. छाछ और दही खाएं

दूध में व्हे प्रोटीन और कैसिइन प्रोटीन होते हैं। व्हे प्रोटीन विशेष रूप से पाचनशक्ति के लिए सबसे बढ़िया होता है। दिलचस्प बात यह है कि व्हे प्रोटीन लगभग सभी एथलीटों के पसंदीदा विकल्पों में से एक है। दूध और दूध से बने उत्पादों में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। आपको रोजाना दूध, दही, छाछ और पनीर आदि का सेवन करना चाहिए।

5. केला

केले में भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ मांसपेशियों में दर्द, सूजन और ऐंठन को रोकता है। पोटेशियम शरीर में ग्लाइकोजन के जरिए मांसपेशियों में प्रोटीन को बढ़ावा देता है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको वर्कआउट के बाद केले को दूध के साथ लेना चाहिए।

6. शकरकंद

अगर आप कसरत करते हैं, तो शकरकंद आपके लिए बेस्ट फूड है। इसमें कम कैलोरी और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो कसरत के दौरान आपकी ऊर्जा को बनाए रखते हैं। यह फाइबर का भी बढ़िया स्रोत है जो फैट बर्न करने, भूख को कंट्रोल करने, पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने और मांसपेशियों को बढ़ावा देने में सहायक है।

7. शतावरी

शतावरी को सब्जी के रूप में खाया जाता है और यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी है। इसमें फोलेट, फाइबर, क्रोमियम और विटामिन ए, सी, ई और के जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार होता है, जिसमें सेल को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने की क्षमता होती है। अगर आप कमजोरी से परेशान हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

8. ओट्स

ओट्स में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाए जाते हैं, जो चयापचय दर को बढ़ावा देते हैं। इसमें विटामिन ई, फोलिक एसिड, थियामिन, बायोटिन, जिंक और आयरनकी मात्रा अधिक होती है। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में सहायक है। यही वजह है कि इसके सेवन से आपका पेट ठीक रहता है। ध्यान रहे कि शरीर में कुछ भी खाया-पिया लग सके इसके लिए पाचन तंत्र के सही होना जरूरी है।

9. नट्स

बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है। कमजोर लोगों को मांसपेशियों में जान भरने के लिए इनक्सा सेवन जरूर करना चाहिए। काजू और बादाम प्रोटीन, फैट और फाइबर से भरे होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें आप कभी भी खा सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इनका ज्यादा फायदे लेने के लिए भिगोकर खाना सही तरीका है।

10. गुड़ और चना है खून और ताकत बढ़ाने की दवा

गुड़ और चना एंटीऑक्सिडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स से भरे हैं। यह शक्तिशाली मिश्रण शरीर में ताकत भरने के अलावा फ्री-रेडिकल डैमेज रोकने, इन्फेक्शन के खिलाफ इम्यूनिटी बढ़ाने और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है। चना प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है जो मसल्स बिल्डिंग के लिए जूरी है। यह मिश्रण पाचन को बेहतर रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info